आगरालीक्स…डॉक्टर बनकर महिलाओं के…..आगरा के कॉमेडियन यूट्यूबर बाबू गप्पी का महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी वाला वीडियो वायरल. राज्य महिला आयोग ने दी जांच की चेतावनी तो अब माफी मांग रहे बाबू गप्पी
आगरा के कॉमेडियन और यूट्यूबर बाबू गप्पी का एक कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है और कार्रवाई की मांग की है. इस मामले को राजय महिला आयोग ने भी संज्ञान में लिया है और नोटिस भेजने की बात कही है. राज्य महिला आयोग अध्यक्ष बबीता चौहान ने कहा कि यह बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगा. वहीं अब बाबू गप्पी ने माफी मांगते हुए भी एक वीडियो जारी किया है.वायरल हुए वीडियो में महिलाओं के अंगों पर अभद्र टिप्पणी की गई है. जिसको लेकर सोशल मीडिया पर नाराजी है. कई यूजर्स ने इस तरह के कंटेंट पर कार्रवाई की मांग भी उठाई है. मामले में आरोप लगाया जा रहा है कि ज्यादा व्यूज और फोलोवर्स हासिल करने की होड़ में अशोभयनीय और विवादित कंटेंट तैयार किया गया है. इस विवाद के बाद आधी आबादी के सममान से जुड़े मुद्दे पर भी चर्चा तेज हो गई है.
राज्य महिला आयोग ने कहा—नोटिस भेजा जाएगाइस मामले को संज्ञान में लेते हुए राज्य महिला आयेाग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने कहा कि उन्हें वीडियो की जानकारी मिली है. संबंधित मामले में नोटिस भेजा जाएगा. यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.