Wednesday , 2 September 2026
Home agraleaks The government stated that it would take a decision on petrol and diesel prices within two to three months…#news
agraleaksदेश दुनिया

The government stated that it would take a decision on petrol and diesel prices within two to three months…#news

175

आगरालीक्स…क्रूड आयल सस्ता हो गया है, पेट्रोल और डीजल के रेट कब कम होंगे….सरकार बोली दो—तीन महीनों में लेंगे फैसला. अभी खरीदा गया महंगा कच्चा तेल ही प्रोसेस हो रहा, 74 हजार करोड़ से अधिक का घाटा हुआ है

अमेरिका और ईरान के बीच समझौता होने के बाद से क्रूड आयल की कीमतों में गिरावट आई है. देश की प्राइवेट पेट्रोलियम कंपनी नायरा एनर्जी ने एक दिन पहले ही पेट्रोल पर पांच रुपये और डीजल पर तीन रुपये कम किए हैं लेकिन सरकारी कंपनियों ने अभी तक दामों में कोई कमी नहीं की है.

ऐसे में लोग जानना चाहते हैं कि सरकार कब और कितने रुपये पेट्रोल और डीजल पर कम करेगी. इसको लेकर गुरुवार को केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि इसका फैसला अगले दो तीन महीनों में ही लिया जा सकता है. अभी कुछ भी कहना संभव नहीं है. उन्होंने कहा कि ईरान जंग के समय दुनिया में कच्चे तेल के दाम आसमान छू रहे थे, तब भारतीय तेल कंपनियों ने महंगे दामों पर कच्चा तेल खरीदा. रिफाइ​नरियां अभी उसी महंगे स्टॉक को ही प्रोसेस कर रही हैं. लागत से कम दाम पर तेल गैस बेचने की वजह से देश की सरकारी तेल कंपनियों को 30 जून तक 74,781 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है. उन्होंने कहा कि अमेरिका ईरान समझौते के बाद क्रूड आॅयल की कीमतें नीचे आने लगी हैं. अगर यही पैटर्न 2—3 महीने तक चला तो कुछ महीनों में तेल कीमतों से राहत की उम्मीद है.

बता दें कि मई में आईओसी, बीपीसीएल और एचपीसीएल ने महंगे इंटरनेशनल क्रूड कीमतों का हवाला देते हुए किस्तों में पेट्रोल और डीजल दोनों के दामों में 7 रुपये 50 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी. देश के एक लाख से ज्यादा पेट्रोल पंपों में से 90 प्रतिशत से अधिक पर इन तीनों सरकारी कंपनियों का नियंत्रण है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

agraleaks

Agra News : Heavy rain alert in Agra

आगरालीक्स…आगरा में आधा घंटे की बारिश में कई जगह जलभराव…उमस भरी गर्मी...

देश दुनिया

Parcel booking suspended at five major Delhi stations from August 12 to 15 ahead of Independence Day

नई दिल्लीलीक्स…स्वतंत्रता दिवस को लेकर दिल्ली के 5 प्रमुख स्टेशनों पर 12...

देश दुनिया

Agra News: Chhatrapati Shivaji Maharaj’s valour to be showcased in Agra before the Taj Mahal…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ताजमहल से पहले दिखेगा छत्रपति शिवाजी महाराज का शौर्य. कोठी...

देश दुनिया

Sad News: Four Kanwariyas drowned in the Ganga Canal during the Kanwar Yatra in Haridwar…#gangnahar

हरिद्वारलीक्स…बड़ा हादसा, हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान गंगनहर में डूबकर चार...

error: Content is protected !!