आगरालीक्स…आगरा के सरकार हॉस्प्टिल में हुई 3D आधुनिक तकनीकी से जटिल सर्जरी. चार माह में इस तरह की 50 जटिल सर्जरी की गई हैं…
दिल्ली गेट स्थित सरकार हॉस्पिटल में आधुनिक तकनीकी से दूरबीन विधि द्वारा हुई जटिल सर्जरी। मुंबई के प्रख्यात वरिष्ठ गायनिक लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉक्टर जय मेहता द्वारा गत चार माह में अब तक 50 से अधिक जटिल सर्जरी की जा चुकी हैं। इस उपलक्ष में डॉक्टर शेखर बाजपई, डॉक्टर जय मेहता, डॉक्टर देवाशीष सरकार और डॉक्टर अंशिका सरकार द्वारा केक भी काटा गया।
बुधवार को डॉक्टर जय मेहता द्वारा 3D आधुनिक तकनीकी से 12 सर्जरी की गई। हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ देवाशीष सरकार और डॉक्टर अंशिका सरकार के अनुसार डॉक्टर जय मेहता द्वारा अब तक 50 से अधिक विभिन्न प्रकार की जटिल सर्जरी की जा चुकी है। प्रदेशभर के मरीजों को चिकित्सा सुविधा का लाभ प्राप्त हुआ है। इस दौरान जीएम रविंद्र शर्मा, अनुपम प्रतिहार मौजूद रहे।