आगरालीक्स …Agra News : प्रिग्नेंसी नहीं हो रही है तो आईवीएफ के अलावा भी कई अन्य विकल्प हैं। किस कारण से यह समस्या आ रही है, इसका पता लगाने के बाद इलाज किया जा रहा है। ( Agra News : Infertility cases increases in Agra)
आगरा में युवा दंपती, प्रिग्नेंसी ना होने की समस्या के साथ अस्पताल पहुंच रहे हैं। ऐसे दंपती की संख्या बढ़ने लगी है जिनमें गर्भधारण नहीं हो रहा है। इसके पीछे अधिक उम्र में शादी तो एक कारण है ही इसके साथ ही कई और कारण से भी प्रिग्नेंसी नहीं होती है। जननांगों की टीबी, बच्चेदानी की समस्या सहित कई बीमारी से लेकर फालिक एसिड की कमी के कारण भी गर्भधारण और गर्भधारण होने के बाद बार बार गर्भपात की समस्या होती है। इलाज कराने पर आईवीएफ के बिना भी प्रिग्नेंसी संभव हो रही है।