Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News : Criminal try to extort Rs 5 Lakh from woman Doctor of Agra #agranews
आगराबिगलीक्सयूपी न्यूज

Agra News : Criminal try to extort Rs 5 Lakh from woman Doctor of Agra #agranews

93

आगरालीक्स…. आगरा की हॉस्पिटल संचालक महिला डॉक्टर को अश्लील फोटो खींच कर किया ब्लैकमेल, पति भी डॉक्टर। महिला डॉक्टर से मांगी चौथ
आगरा के शाहगंज क्षेत्र की महिला डॉक्टर के पति भी डॉक्टर हैं और उनका शाहगंज में हॉस्पिटल है। महिला डॉक्टर द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे में आरोप लगाए हैं कि वह पार्क में टहलने जाती थी, उनकी मुलाकात बदमाश सुधीर सिंह भदौरिया जो कि 2015 में फतेहगढ़ जेल में बंद है कि तलाकशुदा बहन ममता सिंह से हुई। पार्क में जाने पर दोनों की मुलाकात होने लगी, वह महिला डॉक्टर को अपने घर ले गईं, वहां उसकी मुलाकात ममता के भाई महेश और पत्नी गौरी से हुई। एक दूसरे के घर आना जाना शुरू हो गया।


हिला डॉक्टर के बदमाश के भाई के साथ खींचे अश्लील फोटो
महिला डॉक्टर में मुकदमे में लिखा है कि साजिश के तहत ममता ने उन्हें जन्मदिन पार्टी में घर पर बुलाया। नशीला पदा​र्थ पिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद महेश के साथ महिला डॉक्टर के अश्लील फोटो खींच लिए। महिला डॉक्टर के पति को फोन किया उन्हें बताया कि उनके पत्नी बेहोश हो गई हैं, महिला डॉक्टर के पति महेश के घर पहुंचे और महिला डॉक्टर को अपने साथ ले गए।
पांच लाख की मांगी चौथ
महिला डॉक्टर अपने घर चली गईं। इसके बाद महेश की पत्नी गौरी ने महिला डॉक्टर को धमकाना शुरू कर दिया। मुकदमा में दर्ज कराया है कि महिला डॉक्टर से पांच लाख रुपये मांगे। रुपये ने देने पर महिला डॉक्टर के वाटस एप पर अश्लील फोटो भेज दिए।
जेल में बंद बदमाश सुधीर सिंह ने फोन पर दी धमकी
महिला डॉक्टर ने मुकदमें लिखाया है कि जब पांच लाख रुपये नहीं दिए तो जेल में बंद बदमाश सुधीर सिंह भदौरिया से फोन को कांफ्रेंस पर लेकर बात कराई। उसने जान से मारने की धमकी दी। पांच लाख रुपये की चौथ मांगी।
सात के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही का कहना है कि महिला डॉक्टर की तहरीर पर चौथ मांगने, जहरखुरानी, छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी और आपराधिक षडयंत्र के तहत ऋषि मार्ग शाहगंज निवासी बदमाश सुधीर सिंह के भाई महेश कुमार सिंह, बहन ममता सिंह, भाभी गौरी, भाभी की बहन सुमन और रेनू सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

यूपी न्यूज

UP News: Timings changed in Basic Education Council schools of the state including Agra…#upnews

आगरालीक्स…आगरा सहित प्रदेश के बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में समय बदला....

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

error: Content is protected !!