आगरालीक्स…Agra News : आगरा में रात में ताजमहल खुले और यमुना में क्रूज चले, कैसा होगा नजारा, सोच कर ही रोमांचित हो रहे लोग। सरकार का दावा। ( Agra News : Cruise in Yamuna, Taj Mahal open in Night, Proposals change Agra#Agra )
आगरा में क्रूज चलाने की संभावना के लिए केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनेवाल के मुताबिक, सर्वेक्षण कराया गया। भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण नेत ताजमहल से कैलाश मंदिर तक यमुना नदी के साथ अंतर्देशीय जलमार्गों के संभावित विकास के लिए सर्वेक्षण किया है। सर्वेक्षण के अनुसार, कैलाश मंदिर से ताजमहल तक यमुना नदी की चौड़ाई 250 से 350 मीटर है, नदी के दोनों ओर मजबूत तट मौजूद हैं। यमुना नदी के किनारे प्रमुख पर्यटक आकर्षण और आवासीय क्षेत्र हैं। पहले चरण में जेटी और तट किराने की सुविधाएं स्थापित करने और क्रूज सक्रिट विकसित करने की संभावनाएं हैं। ताजमहल से पांच से छह किलोमीटर अंदर सभी पर्यटन स्थल और स्मारक भी मौजूद हैं।
क्रूज चलाने के लिए डीपीआर तैयार करने के लिए कंसल्टेंट नियुक्ति करने की प्रक्रिया शुरू
आगरा में ताजमहल और कैलाश मंदिर के बीच नौका सेवाएं और नदी क्रूज की संभावना तलाशने और उन्हें बढ़ावा देने के लिए विस्त्रत परियोजना रिपोर्ट यानी डीपीआर तैयार करने के लिए कंसल्टेंट नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है।
पर्यटन मंत्री बोले रात में खुलेगा ताजमहल
यूपी में योगी सरकार के आठ साल पूरे होने पर आगरा में 25 से 27 मार्च तक जीआईसी मैदान में मेले का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को आगरा आए आगरा के प्रभारी पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि ताजमहल को रात में खोलने का विचार चल रहा है, आगरा किला में भी शाम को लाइट एंड शो आयोजित किया जाएगा। इससे आगरा में रात्रि प्रवास बढ़ेगा।
आगरा की बदल जाएगी तस्वीर, पर्यटन को लगेंगे पंख
आगरा में यमुना में क्रूज चलने और ताजमहल के रात में खुलने से पर्यटन उद्योग को पंख लगेंगे, देश विदेश से आगरा आने वाले पर्यटक रात में आगरा में ठहरेंगे। यहां घूमेंगे और खरीदारी करेंगे, होटल इंडस्ट्री से लेकर हर क्षेत्र को फायदा होगा।