आगरालीक्स…आगरा में साइबर क्राइम. फार्मासिस्ट के खाते से नकदी पहले ट्रांसफर की और फिर बाद में एकाउंट कर दिया खाली…
आगरा के शमसाबाद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के फार्मासिस्ट को साइबर अपराधियों ने अपना शिकार बना लिया. साइबर अपराधियों ने फार्मासिस्ट के खाते से 63 हजार रुपये निकाल लिए. बदमाशों ने पहले यह रकम उसके पिता के खाते में ट्रांसफर की और फिर बादमें रकम निकाली. बैंक जाने पर पीड़ित को इसकी जानकारी हो सकी. इस संबंध में थाना साइबर में शिकायत दर्ज कराई गई है.

ये है पूरा मामला
शमसाबाद के गांव बांगुरी में राजकुमार शर्मा रहते हैं. राजकुमार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फार्मासिस्ट हैं.उन्होंने बताया कि उनका ओर उने पिता जगदीश प्रसाद शर्मा का खाता एसबीआई की कोलारा शाखा में है. 6 जुलाई को वह एटीएम से रुपये निकालने गए लेकिन रुपये नहीं निकले तो इस वर वह बैंक गए. यहां उन्हें बताया गया कि उनके खाते में कोई रकम नहीं है. छह जुलाई को उनके खाते से 63 हजार रुपये उनके पिताजी जगदीशप्रसाद शर्मा के खाते में ट्रांसफर किए गए हैं. इसके बाद यह रकम निकाली गई है. पीड़ित ने बताया कि इसका कोई मैसेज उसके पास नहीं आया. बाद में उन्होंने इसकी शिकायत बैंक मैनेजर से की जहां से उन्हें साइबर थाने भेजकर शिकायत करने को कहा गया. गुरुवार को साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है.