आगरालीक्स…आगरा में राजेश्वर मेला से पहले कई सारी समस्याएं. कमेटी ने कहा—10 जुलाई तक सभी समस्याओं का हो समाधान नहीं तो सड़कों पर उतरेंगे शिवभक्त…
प्राचीन राजेश्वर महादेव मंदिर मेला कमेटी द्वारा राजेश्वर मेला से संबंधित एक प्रेसवार्ता गुरुवार को अध्यक्ष विपुल शर्मा के नेतृत्व में की गई. इसमें बताया गया कि सावन मास के प्रथम सोमवार को प्राचीन राजेश्वर महादेव मंदिर पर भव्य लक्खी मेला लगता है. मेले से संबंधित सभी समस्याओं को शासन प्रशासन को दस दिन पहले ही अवगत कराया जा चुका है लेकिन प्रशासन की तरफ से अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है. उन्होंने बताया कि इससे क्षेत्र की जनता और शिवभक्तों में रोष है.

विपुल शर्मा ने कहा कि 10 जलजाई तक मेला से संबंधित समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो स्थानीय जनता व शिवभक्त सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे. प्रेसवार्ता में ट्रस्ट अध्यक्ष डीके वशिष्ठ, सत्यप्रकाश रावत, जगदीश पचौरी, जयंती उपाध्याय, पप्पू ठाकुर, जितेंद्र दैपुरिया, बहादुर उपाध्याय, विनोद तिवारी, आशीष पाठक, रूपेश पुजारी, मंगल गोस्वामी, रामतिवारी, विशाल उपाध्याय, रविराज सैतिया, पिन्कू पंडित, विनय पचौरी आदि उपस्थित रहे.