आगरालीक्स…आगरा के प्राचीन कैलाश मंदिर में दर्शनों का समय बदला. सुबह और शाम को अब इस समय कर सकेंगे भगवान शिव के दर्शन
गर्मियों को लेकर अब आगरा के प्राचीन कैलाश महादेव मंदिर में दर्शनों का टाइम परिवर्तित किया गया है. कैलाश मंदिर के कपाट मंदिर के नियमानुसान अब सुबह 5 बजे से दोपहर दो बजे तक खुलेंगे. इसके बाद दोपहर तीन बजे से शाम नौ बजे तक खोले जाएंगे. दोपहर को दो से तीन बजे तक कपाट बाबा कैलाश पति नाथ के आराम एवं साफ सफाई के लिए बंद किए जाएंगे. यह जानकारी महंत गौरव गिरि गोस्वामी ने दी है.

पौराणिक है मान्यता
आगरा के सिकंदरा स्थित कैलाश मंदिर का इतिहास काफी पौराणिक है. महंत गौरव गिरी के अनुसार कैलाशपति महादेव का यह दरबार दस हजार वर्ष से भी अधिक पुराना है. यहां एक सााि दो शिवलिंग मंदिर की महिमा को और भी बढ़ाते हैं. मान्यता है ऐसा संयोग दुर्लभ ही मिलता है. बताया जाता है कि यहां शिवलिंग भगवान परशुराम और उनके पिता ऋषि जमदगिनी के द्वारा किए गए थे. दोनों ने मंदिर में एक एक शिवलिंग स्थापित किया. ऐसा बहुत ही कम मंदिर में है. मान्यता है कि त्रेता युग में भगवान विष्णु के ठवें अवतार भगवान परशुराम और उनके पिता जमदग्नि कैलाश पर्वत पर भगवान शिव की आराधना के लिए गए थे. यहां भगवान शिव ने उन्हें वरदान मांगने के लिए कहा जिस पर भगवान परशुराम और उनके पिता ने उनसे अपने साथ चलने और हमेशा साथ रहने का आशीर्वाद मांगा. इस पर भगवानि शव ने दोनों पिता पुत्र को एक एक शिवलिंग भेंट दे दिए.
बताया जाता है कि जब दोनेां पिता पुत्र शिवलिंग को लेकर आश्रम रेणुका के लिए चले तो वह छह किलोमीटर पहले ही रात्रि विश्राम के लिए रुके. सुबह होते ही दोनों पिता पुत्र स्न्नान करने के बाद ज्योर्तिलिंगों की पूजा करने के लिए पहुंचे तो ये दोनों ज्योर्तिलिंग यहां स्थापित हो गए. महर्षि परशुराम और उनके पिता ने शिवलिंग को उठाने का काफी प्रयास किया लेकिन वो उस जगह से उठा नहीं पाए. इस पर दोनों पिता पुत्र ने यहीं दोनों शिवलिंगों की स्थापना कर और तब से इस स्थान का नाम कैलाश पड़ गया.