आगरालीक्स …आगरा में अब हॉस्पिटल और लैब के पंजीकरण में डॉक्टर का आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है, पंजीकरण के लिए यूनिफाइड डिजीज सर्विलांस पोर्टल पर दर्ज करना होगा।

आगरा में 1269 हॉस्पिटल और लैब के पंजीकरण हैं। एक डॉक्टर के नाम से कई हॉस्पिटल और लैब चल रहे हैं। ऐसी 60 लैब का पंजीकरण रोक दिया गया है। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि जिन डॉक्टरों के नाम से लैब का पंजीकरण है उन्हें यूनिफाइड डिजीज सर्विलांस पोर्टल पर अपना ब्योरा दर्ज करना पड़ेगा। उनकी आईडेंटिटी आधार कार्ड से लिंक हो जाएगी। इसके बाद एक डॉक्टर एक ही लैब में पंजीकरण करा सकेगा। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है।