Tuesday , 13 January 2026
Home मथुरा Agra News: Dead body of a technician found hanging in BSNL office in Mathura…#agranews
मथुरा

Agra News: Dead body of a technician found hanging in BSNL office in Mathura…#agranews

मथुरालीक्स…मथुरा में बीएसएनएल आफिस में फंदे से लटका मिला टे​क्नीशियन का शव. पत्नी की मौत से थे दुखी लेकिन भाई ने लगाया हत्या की आशंका

मथुरा कोतवाली के डैंपियर नगर स्थित बीएसएनएल कार्यालय में आज सुबह एक टेक्निशियन का शव फंदे से लटका मिला है. सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गई. मृतक के बड़े भाई ने हत्या की आशंका जताई है. हालांकि कहा तो ये भी जा रहा है कि मृतक अपनी पत्नी की मौत से दुखी था.

थाना प्रभारी निरीक्षक वेदपाल सिंह पुडीर ने बताया कि मंगलवार सुबह बीएसएनएल काया्रलय में एक कर्मचारी का शव फंदे पर लटका होने की सूचना मिली थी. सूचना पर सीओ सिटी भूषण वर्मा और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंच गए. पुलिस ने परिजनों को सूचना दी तो वह भी मौके पर आ गए. शव को फंदे से पुलिस ने नीचे उतारा. मृतक की पहचान अवधेश शर्मा निवासी जमुनापार थाना के रामनगर है. अवधेश बीएसएनल में टेक्नीशियन के पद पर तैनात थे. सोमवार की रात वह घर से ड्यूटी आए थे.

मंगलवार सुबह अन्य कर्मचारी यहां पहुंचे तो देखा अवधेश फंदे पर लटके हुए हैं. यह देखते ही पैरों तले जमीन खिसक गई. बताया कि टेक्नीशियन की पत्नी की डेढ़ साल पहले कैंसर से मौत हो चुकी है. इसके अलावा दो बेटों में से एक बेटा मा​नसिक रूप् से कमजोर है. अभी तक जांच में मामला आत्महत्या काह ै. इधर अवधेश के भाई सीताराम ने हत्या की आशंका जताई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Related Articles

मथुरा

Mathura News: A car crushed a family sleeping on a footpath in Vrindavan, One died

मथुरालीक्स…वृंदावन में फुटपाथ पर सो रहे परिवार को कार ने कुचला. 14...

मथुरा

Mathura News: Four years after a love marriage, the parents kidnapped their own daughter…#mathura

मथुरालीक्स…लव मैरिज के चार साल बाद मायके वाले अपनी ही बेटी को...

मथुरा

Mathura News: Gangster’s property worth Rs 1.60 crore seized in Vrindavan…#mathura

मथुरालीक्स..मथुरा में गैंगस्टर की 1.60 करोड़ की संपत्ति कुर्क. पुलिस ने अवैध...

मथुरा

Mathura News: Miscreants looted silver and cash worth Rs 7 lakh from a trader outside the junction…#mathuranews

मथुरालीक्स…जंक्शन के बाहर चांदी कारोबारी से सात लाख की चांदी और कैश...

error: Content is protected !!