आगरालीक्स…आगरा में मिली युवक की लाश. कपड़े और गाड़ी की सीट कवर में लिपटा था शव. गले में रस्सी और शरीर पर चोट के निशान
आगरा के थाना एत्मादपुर में यमुना एक्सप्रेस वे के बगल से जाने वाले सर्विस रोड पर झरना नाला के पास एक अज्ञात युवक का शव मिला है. मृतक का शव कपड़े से बंधा हुआ था और उसके गले पर निशान मिला है. शरीर पर चोट के भी निशान है. मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. संभावना जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर शव को यहां फेंका गया है.
आज सुबह यमुना एक्सप्रेस वे झरना नाले के पास सर्विस रोड के किनारे एक युवक की लाश लोगों ने पड़ी देखी. पुलिस को सूचना दी गई. शव कपड़े और गाड़ी की सीट कवर से लिपटा हुआ था. गले में प्लासिटक की रस्सी भी लिपटी हुई थी और गले में रस्सी का निशान था. यही नहीं हाथ और चेहरे पर खून के निशान मिले हैं.
पुलिस को लिपटे कपड़े में एक पर्ची मिली है इसमें नंदलाल शर्मा लिखा हआ था.वहीं घ्टना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. मृतक की शिनाख्त नहंी हो सकी है. पुलिस एक्सप्रेस वे पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है. मामले की जांच की जा रही है.