आगरालीक्स…सांसद रामशंकर कठेरिया की सजा मामले में दोनों पक्षों की बहस पूरी. इस तारीख को कोर्ट सुनाएगी फैसला
इटावा सांसद रामशंकर कठेरिया को मिली दो वर्ष की सजा के मामले में अब 12 अक्टूबर को फैसला आएगा. जिला जल की अदालत में आज अभियोजन की ओर से बहस की गई. इस दौरान कोर्ट में सांसद रामशंकर भी मौजूद रहे. बचाव पक्ष की ओर से पहले ही बहस पूरी हो चुकी है. दोनों पक्षों की बहस पूरी होने के बाद अब जिला जज ने इस मामले में फैसला सुनाने की तिथि 12 अक्टूबर नियत की है.
ये है मामला
मामला टोरंट अधिकारी भावेश रसिक लाल शाह से नवंबर 2011 में मारपीट का है. इस मामले में सांसद रामशंकर कठेरिया के खिलाफ थाना हरीपर्वत् में मुकदमा दर्ज किया गया था. उस समय वे आगरा से सांसद थे. इसी साल 5 अगस्त 2023 को इस मामले में न्यायालय ने सांसद रामशंकर कठेरिया को दो साल की कैद और 51 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाईथी. बाद में बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं ने सजा के खिलाफ जिला जज की अदालत में याचिका दाखिल की थी जिसके बाद अदालत ने सजा पर रोक लगा थी.