आगरालीक्स….छीपीटोला में हुई ऐतिहासिक क्षमा वाणी, उमड़ा जन सैलाब. मांगलिक कार्यक्रम ओर सुंदर मंगलाचरण हुए…
आगरा में श्री पार्श्वधाम, रकाबगंज छीपीटोला, में आज विराजमान आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के परम् प्रिय शिष्य परम पूज्य मुनि श्री108 साक्ष्य सागर जी महाराज, मुनि श्री 108 योग्य सागर जी महाराज,मुनि श्री 108 निवृत सागर जी महाराज जी एवं आर्यिका श्री 105 आर्षमति माताजी संसघ के सानिध्य में क्षमावाणी पर्व मनाया गया। छीपीटोला में हुई ऐतिहासिक क्षमा वाणी उमड़ा जन सैलाब उमड़ा और बच्चों सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। महिला मंडल द्वारा सुन्दर मंगलाचरण किया गया। इसके बाद दीप प्रज्जवलन, पाद प्रक्षालन, शास्त्र भेंट आदि मांगलिक कार्य संपन्न हुए।

श्री108 साक्ष्य सागर जी महाराज ने अपनी वाणी से कहा जब तक मन की कटुता दूर नहीं होगी, तब तक क्षमावाणी पर्व मनाने का कोई अर्थ नहीं है अत: जैन धर्म क्षमाभाव ही सिखाता है। हमें भी रोजमर्रा की सारी कटुता, कलुषता को भूलकर एक-दूसरे से माफी मांगते हुए और एक-दूसरे को माफ करते हुए सभी गिले-शिकवों को दूर कर क्षमा-पर्व मनाना चाहिए।दिल से मांगी गई क्षमा हमें सज्जनता और सौम्यता के रास्ते पर ले जाए। इस क्षमा-पर्व पर हम अपने मन में क्षमाभाव का दीपक जलाएं और उसे कभी बुझने न दें ताकि क्षमा का मार्ग अपनाते हुए धर्म के रास्ते पर चल सकें। अत: हम दोनों ही गुण स्वयं में विकसित करें, क्योंकि कहा जाता हैं कि माफी मांगने से बड़ा माफ करने वाला होता है। छीपीटोला समाज के लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर क्षमा मांगी। मंच संचालन सतेंद्र जैन साहूला ने किया।
इस मौके पर मंदिर कमेटी अध्यक्ष अनिल जैन कांटा, मंत्री प्रवेश जैन, रविंद्र जैन (कोषाध्यक्ष), प्रदीप जैन सी.ए,राजेश जैन, रोहित जैन चक्रेश जैन, विवेक जैन, आशु जैन (बाबा), ,मुन्ना लाल, सतीश चंद्र, सतेंद्र साहुला, मुरारी लाल जैन,पवन जैन, दिनेश जैन, राजीव जैन, प्रवीन जैन (नेताजी), दीपक जैन,नितिन जैन, विराग चैन ,सौरभ जैन राहुल जैन (वासु), मनोज जैन, अखलेश, पवन, राजीव, आदिश, मीडिया प्रभारी राहुल जैन आदि थे।