आगरालीक्स…आगरा की युवती को वृंदावन बुलाकर होटल में दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा. अश्लील फोटो खींचकर बार—बार कर रहा था शारीरिक शोषण
आगरा की युवती को वृंदावन में संत से मुलाकात कराने के बहाने बुलाया गया. यहां एक होटल में आरोपी युवकी ने युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ खिलाकर उसके साथ बलात्कार किया और अश्लील तस्वीरें खींची. तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देकर युवती का कई बार शारीरिक शोषण किया गया. पीड़ित युवती ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को अरेस्ट कर लिया है.
युवती ने आरोप लगाया कि वह वृंदावन के एक संत की अनुयायी है. आरोप है कि सुंदरम नाम का एक युवक ने 21 अगस्त को इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजा और कहा कि वह संत से उसकी आमने—सामने मुलाकात करा देगा. इसके बाद आरोपी युवक ने 12 सितंबर को युवती के व्हाट्सएप पर मैसेज किया और कहा कि संत से मिलने के लिए आ जाओ. इस पर युवती अपने भाई के साथ वृंदावन रात को पहुंच गई. रात में युवक मिला और उसने कहा कि संत से मिलने का अभी टाइम है और वह उसे एक होटल में ले गया. यहां उसने कॉफी पीने को दी जिसे पीने के बाद वह बेहोश हो गई.
आरोप है कि बेहोश होने पर आरोपी युवक ने उसके साथ बलात्कार किया और उसके अश्लील फोटो खींच लिए. इसके बाद उसने इन फोटो के जरिए ब्लैकमेल किया और कई बार उसे वृंदावन बुलाया और शारीरिक शोषण किया. पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर आरोपी सुंदरम को हैजा अस्पाल के पास वृंदावन से अरेस्ट कर लिया. उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.