आगरालीक्स आगरा में टैंट कारोबारी ने पत्नी की हत्या करने के बाद पुलिस को फोन कर कहा कि मैंने पत्नी की हत्या कर दी है। ( Agra News: Man killed his wife in Agra#Agra)
आगरा के अछनेरा क्षेत्र के नया बांस निवासी खमान सिंह टैंट कारोबारी हैं, खमान सिंह ने मंगलवार सुबह पुलिस को फोन किया, कहा कि मैंने पत्नी की हत्या कर दी है। कुछ ही देर में पुलिस खमान सिंह के घर पहुंच गई। घर पर खमान सिंह की पत्नी संजू ( 41) का खून से लथपथ पड़ा हुआ था, सिर से खून बह रहा था।
पुलिस जांच में जुटी
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि खमान सिंह का पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था इसी को लेकर उसने पत्नी की हत्या कर दी। स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई, पुलिस जांच में जुटी हुई है।