आगरालीक्स…सर्दी बढ़ने पर मथुरा—हाथरस में स्कूलों का समय 10 बजे से हुआ. आगरा में सात बजे ही बच्चों को लेने आ रही स्कूल बसें…यहां भी समय बदलने की मांग.
आगरा सहित आसपास के जिलों में इस समय सर्दी बढ़ गई है. सुबह और रात के समय घना कोहरा भी छा रहा है. इन सबके बीच सबसे अधिक परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों को हो रही है. आगरा में यूं तो अधिकतर स्कूलों ने अपना समय सुबह 8 बजे से 9 बजे के बीच कर दिया है लेकिन बच्चों को लेने के लिए कई स्कूलों की बसें सुबह सात बजे ही पहुंच रही हैं. ऐसे में घने कोहरे और ठंड के बीच ही बच्चों को स्कूल जाना पड़ रहा है. आगरा में सर्दी बढ़ने के साथ ही बच्चों के पेरेंट्स का कहना है कि स्कूलों का समय बदला जाए जिससे बच्चों को ठंड से राहत मिले.मथुरा—हाथरस में बदला समय
आगरा में भले ही अभी स्कूलों का समय नहीं बदला हो लेकिन आगरा के आसपास के जिले हाथरस और मथुरा में समय बदल दिया गया है. इनमें स्कूलों का समय सुबह 10 बजे से कर दिया गया है. कक्षा 8 तक के स्कूलों का समय दोनों ही जिलों में सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक का कर दिया गया है.
आगरा में न्यूनतम तापमान और हुआ कम
आगरा में सर्दी का असर दिखाई दे रहा है हालांकि आज दिन में निकली तेज धूप ने राहत दी है. इसके कारण दिन का तापमान बढ़ा है. मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को आगरा में दिन का तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 16/12/25) 26.1
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 16/12/25) 8.1