आगरालीक्स…दिवाली पर मिठाइयों के साथ चॉकलेट, ड्राई फ्रूट व गिफ्ट आइटम की डिमांड टॉप पर. आकर्षक रूप से मिठाइयां हो रही पैक…
दीपावली के पर्व के लिए कपड़े, मिठाई, कैंडिल और ड्राईफ्रूट्स से लेकर गिफ्ट आइटम बेचने वालों की दुकानों पर खूब रौनक दिखाई दे रही है। दीपावली पर इष्ट मित्रों को उपहार देने के लिए बाजारों में ड्राईफ्रूट्स के साथ ही तरह-तरह के मिठाइयां बाजार में उपलब्ध हैं। पूजन के लिए गणेश, लक्ष्मी व राधा कृष्ण की प्रतिमाएं आकर्षण का केन्द्र हैं। ओम के आकार की लाइटें भी लोगों को लुभा रही हैं। हलवाइयों द्वारा 400 रुपये लेकर दो हजार किलो तक की मिठाई बनाई गई है। दुकानदारों का कहना है कि दीवाली पर मिठाई की अपेक्षा ड्राई फ्रूट का चलन इसलिए बढ़ा है क्योंकि लोग नकली खोए की आशंका से मिठाई के बजाए ड्राई फ्रूट खरीदना अधिक पसंद कर रहे हैं।
आकर्षक पैकिंग में उपलब्ध
गिफ्ट आइटम और चीनी, मिट्टी के बने खिलौने लोगों को खूब भा रहे हैं। बाजार में खुशबूदार मोम वाले चाइनीज दिए भी उपलब्ध हैं। इनकी खासियत है कि इनको जलाने के बाद इनमें से फलों और फूलों की महक आने लगती है। दिए की पैकिंग भी आकर्षक है। इन दियों की कीमत पचास रुपये प्रति दिए से लेकर चार सौ रुपये प्रति सेट तक कीमत है। बाजार में हालांकि इनकी पूछ नहीं है। चाइनीज आइटमों के बहिष्कार के चलते लोग इन्हें खरीदने से बच रहे हैं।