आगरालीक्स…आगरा में दिवाली पर आतिशबाजी के लिए दिए गए अस्थाई लाइसेंस. आगरा में 9 स्थानों पर आतिशबाजी की 328 दुकानें लगेंगी. 5 दिन के लिए दिए गए लाइसेंस…
आगरा में दिवाली त्योहार को लेकर पारदर्शी तरीके से पटाखे/आतिशबाजी की बिक्री के लिए आज डीसीपी ईस्ट आगरा की ओर से अस्थाई लाइसेंस का वितरण गया गया. आगरा में इस बार दिवाली पर 9 स्थानों पर आतिशबाजी की बिक्री होगी. इन नौ स्थानों पर 328 पटाखों की दुकानें लगाई जाएंगी.

पुलिस उपायुक्त नगर सूरज कुमार राय ने अवगत कराया है कि दीपावली का त्यौहार 1 नवंबर 2024 को परम्परागत रूप से मनाया जायेगा, जिसमें अस्थायी हरित आतिशबाजी की कुल 338 दुकानों हेतु अल्पकालिक अवधि के लिये अस्थायी आतिशबाजी लाइसेंस 29 अक्टूबर से 2 नवंबर की अवधि के लिए जारी किए गए हैं.
यहां लगेंगी आतिशबाजी की दुकानें
कोठी मौनाबाजार का खाली मैदान में 100 दुकानें
जीआईसी का खाली मैदान में 35 दुकानें
सेक्टर 11 व 15 का पार्क थाना सिकन्दरा में 50 दुकानें
बैप्टिस्ट हायर सेकेन्ड्री स्कूल का खाली मैदान में 15 दुकानें
कम्पनी गार्डन का खाली मैदान सदर में 17 दुकानें
तालाब किनारे रूनकता में 20 दुकानें
बाईपास रोड अब्बूलाला की दरगाह का खाली मैदान में 06 दुकानें
शक्ति नगर, खाली मैदान थाना सदर बाजार में 15 दुकानें
मेहताबाग पार्किंग के सामने खुले मैदान में 80 दुकानें