आगरालीक्स…आगरा में भी चला बुलडोजर. एडीए ने स्टोन मार्केट में 800 वर्ग मीटर जमीन बनाए गए अवैध निर्माण को किया ध्वस्त…
योगी सरकार द्वारा लगातार अवैध निर्माण पर कार्रवाई की जा रही है. प्रदेश के कई जिलों में अभियान चलाया जा रहा है. आगरा में भी बुधवार को अवैध निर्माण पर आगरा विकास प्राधिकरण का महाबली गरजा और 800 वर्ग मीटर जमीन पर बने अवैध निर्माण को ध्वस्त कर जमीन को मुक्त कराया.
ये है मामला
आगरा विकास प्राधिकरण की नवलगंज क्षेत्र में व्यवसायिक भूखंड है, जहां 4 लोगों ने निर्माण कर लिया था. लगातार नोटिस देने के बाद भी इनके द्वारा भवनों को खाली नहीं किया जा रहा था. पिछले दिनों अंतिम नोटिस देते हुए बुधवार को आगरा विकास प्राधिकरण की टीम मौके पर पहुंच गई. स्टोन मार्केट नवलगंज में दुकान संख्या 2,7, 9 और 11 को कब्जा मुक्त कराया गया. स्टेट में सर्किल रेट ₹32600 प्रति वर्ग मीटर का है. यह सभी दुकाने 800 वर्ग मीटर के आसपास में बनी थी.