आगरालीक्स…. आगरा में कूलर और घर में पानी जमा होने पर मच्छरों के लार्वा मिल रहे हैं, इन घरों में बुखार से पीड़ित मरीजों की मलेरिया और डेंगू की जांच कराई जा रही है। ( Agra News : Dengue & Malaria test for Fever patient)
आगरा में स्वास्थ्य विभाग की टीम घरों से मच्छरों के लार्वा के नमूने ले रही है। टीम ने गुरुवार को अर्जुन नगर, आवास विकास कॉलोनी, दयालबाग सहित 23 घरों में टीम को मच्छरों का लार्वा मिला। इन घरों में एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया।
सात मरीजों की जांच
टीम को इन घरों में बुखार से पीड़ित सात मरीजों की जांच के लिए सैंपल लिए गए। इन मरीजों की डेंगू और मलेरिया की जांच कराई जाएगी।