आगरालीक्स…आगरा में न्यू ईयर तक घना कोहरा और शीतलहर के आसार. जानें कितना रहा तापमान और आने वाले दिनों का मौसम का अपडेट
आगरा में सर्दी ने लोगों की कंपकंपी छुड़ाना शुरू कर दी है. सोमवार को इस सीजन का सबसे सर्द दिन दर्ज किया गया तो वहीं आज मंगलवार को हवाओं ने लोगों की कंपकंपी छुड़ाई. हालांकि दिन में धूप ने लोगों को राहत देने का काम किया लेकिन शाम होने के बाद से फिर से ठंड का असर देखा गया. मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को आगरा का अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस रहा.

मौसम विभाग के अनुसार नये साल तक आगरा में घना कोहरा और शीतलहर की संभावना है. पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और बारिश के कारण आगरा में तापमान कम होगा और शीतलहर चलेगी.