आगरालीक्स…आगरा में आकर चोरी करता था मुरैना का रहने वाला चोरों का गैंग. कार से चलते थे ग्रुप में. दो अरेस्ट, काफी चोरी का सामान बरामद
आगरा पुलिस ने दो चोरों को अरेस्ट किया है. ये दोनों मुरैना के रहने वाले हैं और आगरा आकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया करते थे. थाना जैतपुर पुलिस ने इनके पास से चोरी के जवेरात, कैश और इस्तेमाल की जाने वाली कार बरामद की है. इनके छह साथी अभी फरार हैं. पुलिस इनसे और पूछताछ कर रही है और इनके साथियों की तलाश कर रही है.
ये है पूरा मामला
आगरा की थाना जैतपुर पुलिस ने लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए सर्विलांस,एसओजी व थाना जैतपुर पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन के दौरान 2 शातिर चोरों को अरेस्ट किया है. पुलिस ने इनके कब्जे से विभिन्न चोरियों की अंगूठी,पायल,बिछुआ, ₹50,340/-नगद व कार की बरामद की है.
डीसीपी ईस्ट आगरा ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों बदमाशों पर चोरी के कई मामले दर्ज हैं. दोनों ने छह घटनाएं कबूल की हैं जिनमें चार घटनाएं जैतपुर थाना क्षेत्र में तो वहीं एक—एक घटनाएं शमसाबाद और पिनाहट में की हैं. उन्होंने बताया कि ये दोनों मुरैना के रहने वाले हैं और ग्रुप में चलते हैं. यहां आकर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया करते थे. चोरी के लिए कार का इस्तेमाल किया करते थे. आगरा में ये बदमाश ऐसे घरों को निशाना बनाते थे जो या तो खाली होता था या घर में बुजुर्ग ही रहते हों. इनके छह बदमाश अभी फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है.