आगरालीक्स…. आगरा में आज तीन घंटे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रहेंगे, जानें पूरा कार्यक्रम।
यूपी 2.0 सरकार में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पहली बार आगरा आ रहे हैं। वे सुबह 11.30 बजे खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। यहां से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य होटल क्लार्क शिराज में आयोजित फेडरेशन आफ कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन आफ इंडिया एवं यूपी द्वारा आयोजित सेमिनार में शामिल होंगे। वे यहां दोपहर एक बजे तक रहेंगे।

पार्टी पदाधिकारी और अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य दोपहर 1.30 बजे सर्किट हाउस पहुंच जाएंगे। वे यहां भाजपा के जिलाध्यक्ष सहित पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम्स विकास, ग्रामीण अभियंत्रण, खाद्य प्रसंस्करण, मनोरंजन कर, सार्वजनिक उद्यम एवं राष्ट्रीय एकीकरण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
दोपहर 3.30 बजे लखनऊ के लिए होंगे रवाना
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद खेरिया एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वे दोपहर 3.30 बजे खेरिया एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।