आगरालीक्स …..आगरा में कोरोना की तीन लहरों में 36175 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, आज के ताजे आंकड़े हुए जारी, जानें आज कितने केस मिले।
आगरा में मार्च 2020 में कोरोना का पहला केस सामने आया था। इसके बाद से कोरोना की पहली और दूसरी लहर में केस तेजी से बढ़ी, दूसरी लहर में मरीजों की कोरोना से मौत हुई। तीसरी लहर में भी कोरोना के केस आए लेकिन मामूली लक्षण के साथ। इसके चलते मरीजों की मौत नहीं हुई। अधिकांश मरीज घर पर ही इलाज लेकर ठीक हो गए। कोरोना से अभी तक 465 मरीजों की मौत हुई है।

आगरा में 3351 सैंपल की जांच
कोरोना के 3351 सैंपल बुधवार को जांच को लिए गए। इसमें से कोई नया केस नहीं मिला है। कोरोना का कोई नया मरीज भी ठीक नहीं हुआ है। बाहर से आने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है।
कोरोना का एक एक्टिव केस
आगरा में अब कोरोना का एक एक्टिव केस है। यह भी अपने घर पर इलाज करा रहा है, कोरोना का कोई भी मरीज अस्पताल में भर्ती नहीं है।