Friday , 5 June 2026
Home आगरा Agra News: Deputy CM reviewed the progress of schemes in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Deputy CM reviewed the progress of schemes in Agra…#agranews

100

आगरालीक्स…डबल इंजन की सरकार मतलब डबल रफ्तार से विकास. ब्लॉक प्रमुख को सीधे जनता द्वारा चुने जाने के लिए पहल कर रही सरकार. आगरा में बोले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का रविवार को जनपद आगमन पर खेरिया एयरपोर्ट पर जनप्रतिनिधियों और जिलाधिकारी व पुलिस आयुक्त द्वारा स्वागत किया गया, इसके बाद डिप्टी सीएम नगर निगम, सदन हॉल पहुंचे जहां इनकी अध्यक्षता में ग्राम्य विकास विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं की अध्यावधिक प्रगति पर समीक्षा बैठक की गई। इसके बाद आगरा मंडल के क्षेत्र पंचायत प्रमुखों, मुख्य विकास अधिकारीगण, खण्ड विकास अधिकारीयों व ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय संवाद बैठक संपन्न हुई। इस दौरान केंद्रीय मंत्री और सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल भी मौजूद रहे.

उपमुख्यमंत्री ने बैठक के उद्देश्य को स्पष्ट करते हुए बताया कि डबल इंजन की सरकार में विकास को किस प्रकार और अधिक गति दी जा सके. इसके लिए पहली बार ब्लॉक प्रमुख व बीडीओ तथा जनपद के अधिकारियों के साथ सम्मेलन किए जा रहे हैं जिससे कि समन्वय के साथ विकास के कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से किया जा सके। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार मतलब डबल रफ्तार से विकास, जिसके लिए विकास हो रहा है विकास उन तक पहुंचे। डिप्टी सीएम द्वारा सभी ब्लॉक प्रमुख का आह्वान किया कि वे विकास हेतु अपने बहुमूल्य रचनात्मक सुझाव दें।

इस पर खंदौली के ब्लॉक प्रमुख ने बताया कि मनरेगा कार्य नहीं किया जा रहा तथा जिला स्तर की विकास संबंधी बैठकों की सूचना नहीं दी जाती। संबंधित विभागों से लाभार्थियों की सूची ब्लॉक पर उपलब्ध नहीं कराई गई है। डिप्टी सीएम ने इसके लिए मुख्य विकास अधिकारी व संबंधित खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिए तथा बताया कि सरकार ने इस हेतु शासनादेश निर्गत किया है कि प्रत्येक माह खंड विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान व ब्लॉक प्रमुख, ब्लॉक स्तर पर बैठक करेंगे तथा समन्वय से प्राप्त समस्याओं को हल करेंगे। इस बैठक का कार्यवाही रजिस्टर भी बनाएंगें। इसी प्रकार जनपद स्तर पर भी बैठक आयोजित की जाए, जिसका विवरण शासन को प्रेषित करें।

उन्होंने कहा कि जिन ब्लॉक व जनपदों में समस्या समाधान हेतु बैठक करने में लापरवाही मिलती है उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। इन बैठकों का उद्देश्य समन्वय के साथ विकास को और अधिक गति देना है। बैठक में फिरोजाबाद सदर के ब्लॉक प्रमुख ने ब्लॉक प्रमुखों को प्रोटोकॉल देने, ब्लॉक के कर्मचारियों की चरित्र पंजिका लिखने का अधिकार देने, कच्चे काम के साथ पक्के काम कराने की अनुमति देने, जसराना, बल्देव व फरह ब्लॉक प्रमुख ने खारे पानी की समस्या रखी, जिस हेतु हर घर जल योजना की डीपीआर बनाकर शीघ्र भेजने के लिए डिप्टी सीएम द्वारा निर्देशित किया गया। अकोला, बाह, ब्लॉक प्रमुखों ने सुरक्षा गार्ड व शास्त्र लाइसेंस देने, एत्मादपुर ब्लॉक प्रमुख द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई कर्मचारियों के न आने, गोवर्धन ब्लॉक प्रमुख ने गौशाला निर्माण व जिला योजना समिति की बैठक में भागीदारी करने, फरह ब्लॉक प्रमुख ने 05 वर्ष से अधिक समय से तैनात ग्राम विकास अधिकारी का ट्रांसफर करने, कर्मचारियों के ट्रांसफर में ब्लॉक प्रमुख की भी राय लेने, एका ब्लॉक प्रमुख ने सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा की समस्या रखी।

उपमुख्यमंत्री य ने बताया कि सरकार ब्लॉक प्रमुख के पद को सीधे जनता द्वारा चुने जाने हेतु गंभीर पहल कर रही है, उन्होंने अंत्येष्ठि स्थल, चक मार्ग, चारागाह, चकरोड, खलिहान, नदी, नाले व तालाबों को अवैध कब्जा व अतिक्रमण से मुक्त कराने तथा 05 वर्ष से अधिक एक ही स्थान पर जमे ग्राम पंचायत अधिकारियों के तबादले करने, ब्लॉक प्रमुखों को सुरक्षा गार्ड या शस्त्र लाइसेंस देने पर विचार करने के निर्देश दिए। उन्होंने ब्लॉक, तहसील, जिले को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने, ब्लॉक में माह का एक दिन नियत कर सभी बीडीओ, ब्लॉक प्रमुखों स्वच्छता दिवस के रूप में ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर सफाई अभियान चलाने का आह्वान किया। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारीयों से भी सुझाव मांगे तथा प्रेरित किया कि वे अपने ब्लॉक में कुछ नवाचार करें, जिससे कि ब्लॉक, विकास की प्रेरणा का केंद्र बन सकें।

उन्होंने गांव की समस्या गांव में समाधान करने को ग्राम चौपाल लगाने हेतु 02 माह का रोस्टर तैयार कर उन्हें आयोजित कर समस्या समाधान के निर्देश दिए। मा0 उपमुख्यमंत्री महोदय ने सभी मुख्य विकास अधिकारीगण को कड़े निर्देश दिए कि इस प्रकार की शिकायतें संज्ञान में आई हैं कि जब कोई किसान गौ आश्रय स्थल पर गौवंश देने जाता है तो उससे पैसे की मांग की जाती है। इस प्रकार की शिकायत मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उपमुख्यमंत्री ने अच्छा काम करने वाले ब्लॉक प्रमुखों व खण्ड विकास अधिकारियों को सम्मान पत्र व शॉल देकर सम्मानित किया,

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Transporters in Agra have increased freight rates by 15-20% due to the increase in diesel and toll taxes…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के ट्रांसपोर्टरों ने माल भाड़ा 15-20% बढ़ाया. डीजल व टोल टैक्स...

आगरा

Agra Weather: Strong winds are blowing in Agra. weather has changed since evening…#agranews

आगरालीक्स…क्या आज रात को होगी बारिश….आगरा में चल रहीं तेज हवाएं. शाम...

आगरा

Agra Live News: Agra Metro is the best option for environmental protection…#agranews

आगरालीक्स…क्या आगरा में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मेट्रो सबसे बेहतर विकल्प...

आगरा

Agra Live News: Paalna Utsav held at the ancient Pushtimargiya Shri Thakur Mathuradhish Ji Maharaj Temple in Agra…#agranews

आगरालीक्स…पालना उत्सव में पुष्पों से सजे हिंडोले में झूले ठाकुरजी…आगरा के प्राचीन...

error: Content is protected !!