आगरालीक्स…. आगरा से दिल्ली के बीच में 160 किलोमीटर की स्पीड से दौड़ने लगी वंदे भारत, किराया 805 रुपये, समय दो घंटे। जानें वंदे भारत ट्रेन के बारे में। वीडियो के लिए क्लिक करें
रानीकमलापति नई दिल्ली वंदे भारत ट्रेन का संचालन शुरू हो गया है। आगरा से दिल्ली की यात्रा और आगरा से ग्वालियर, झांसी और भोपाल की यात्रा का समय कम होने से लोगों को राहत मिलेगी। वंदे भारत ट्रेन के रविवार रात को आगरा कैंट स्टेशन पर पहुंचने पर स्वागत किया गया, ट्रेन का राजा की मंडी पर एसओएस वॉलिंटियर्स ने स्वागत किया।
नई दिल्ली और रानी कमलापति की दूरी वंदे भारत ट्रेन 8 घंटे 15 मिनिट में ही तय कर देती है. रानी कमलापति- नई दिल्ली वंदे भारत सप्ताह मे शनिवार को छोड़कर 6 दिन चलेगी|
गाड़ी संख्या-20171 रानी कमलापति- नई दिल्ली वंदे भारत एक्सेप्रेस रानी कमलापति से नई दिल्ली के लिए सुबह 5.30 बजे रवाना होती है आगरा छावनी 11.23 -आगमन ,11.25-प्रस्थान और दिन में 13.45 बजे नई दिल्ली पहुंच जाती है.
गाड़ी संख्या-20172 नई दिल्ली-रानी कमलापति वंदे भारत एक्स3प्रेस नई दिल्ली से रानी कमलापति के लिए 14.30 बजे रवाना होती है आगरा छावनी 16.20-आगमन,16.22 -प्रस्थान और साय: 22.35 बजे रानी कमलापति पहुंच जाती है.नई दिल्ली और रानी कमलापति के बीच यह ट्रेन केवल आगरा ,ग्वालियर और वीरांगना लक्ष्मी बाई में ही ठहराव करती है|
वन्दे भारत ट्रेन का किराया-
आगरा छावनी – निज़ामुद्दीन : चेयर कार का 805/- रूपये , एग्जीक्यूटिव चेयर कार का 1390/- रू
आगरा छावनी – ग्वालियर : चेयर कार का 525/- रूपये , एग्जीक्यूटिव चेयर कार का 1005/- रू
आगरा छावनी – वीरांगनालक्ष्मी बाई : चेयर कार का 700/- रूपये , एग्जीक्यूटिव चेयर कार का 1355/- रू
आगरा छावनी – रानी कमलापती : चेयर कार का 1420/- रूपये , एग्जीक्यूटिव चेयर कार का 2630/- रू