आगरालीक्स…रोटरी क्लब ऑफ़ आगरा द्वारा धूमधाम से मनाई गई देव दीपावली. दीप जलाकर किया देवताओं का स्वागत…
रोटरी क्लब ऑफ़ आगरा द्वारा आज दयालबाग़ स्थित खेलगांव स्पोर्ट्स क्लब में देव दीपावली का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर रोटरी क्लब के सदस्यों ने पारंपरिक परिधानों में उपस्थित होकर तालाब में दीप जलाए और देवताओं का स्वागत किया। देव दीपावली के दिन को लेकर यह मान्यता है कि इस दिन देवतागण पृथ्वी पर आकर बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप मे देव दीपावली मानते है।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण आरती सिंह द्वारा निर्देशित देव दीपावली पर आधारित नृत्य नाटिका थी, जो भरतनाट्यम नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई। इस भव्य प्रस्तुति में कुमारी संस्कृति सिंघल, कुमारी श्रिया बैनर्जी, कुमारी शिवांगी अग्रवाल, कुमारी नव्या अग्रवाल, तथा कुमारी शेरोन डी सिल्वा ने अपनी कला का प्रदर्शन किया, जिसने उपस्थित सभी दर्शकों का मन मोह लिया।
इसके बाद, सदस्यों द्वारा आकाशीय कंडील उड़ाए गए और विभिन्न खेलों का आनंद लिया गया। रोटरी क्लब की अध्यक्ष, रोटेरियन नम्रता पणिकर ने इस अवसर पर कहा कि रोटरी एक अंतर्राष्ट्रीय संस्था है, लेकिन ऐसे सांस्कृतिक आयोजन सदस्यों को अपनी जड़ों से जोड़े रखते हैं। ऐसे आयोजनों के माध्यम से सदस्य आपस में और भी करीब आते हैं, जिससे क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों को और बल मिलता है।
कार्यक्रम का संचालन रोटेरियन नम्रता पणिकर और रोटेरियन सृष्टि जैन ने किया। इस आयोजन की सफलता में श्रीमती आराधना गुप्ता, रोटेरियन मीरा गुप्ता, रोटेरियन अलका अग्रवाल, रोटेरियन उमेश चंद्र गुप्ता, रोटेरियन आशीष अग्रवाल, रोटेरियन उदित बंसल, रोटेरियन के डी गुप्ता, रोटेरियन जीतेन्द्र जैन सहित अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
रोटरी क्लब के इस भव्य आयोजन ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियाँ न केवल सदस्यों के बीच भाईचारे और समरसता को बढ़ावा देती हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए भी प्रेरित करती हैं।