आगरालीक्स…आगरा में अधिवक्ता बार एसोसिएशन फतेहाबाद के अध्यक्ष चुने गए धर्मं सिंह राजपूत, केशव देव शर्मा बने सचिव
अधिवक्ता बार एसोसिएशन फतेहाबाद जिला आगरा की एक बैठक आज शनिवार को आयोजित की गई जिसमें अध्यक्ष व सचिव पद के लिए चर्चा की गई. सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए धर्म सिंह राजपूत एडवोकेट व सचिव पद पर केशव देव शर्मा को चयनित किया गया. चयन प्रक्रिया एल्डर कमेटी के सदस्य मोहन सिंह एडवोकेट, रामबाबू वर्मा एडवोकेट द्वारा सम्पादित की गई. निर्विरोध चुनाव पर सभी सदस्यों ने हर्ष जताया.

हर्ष व्यक्त करने वालों में सत्यवीर सिंह एडवोकेट, राजवीर उपाध्याय एडवोकेट, किताब सिंह एडवोकेट, निरंजन सिंह एडवोकेट, मानपाल सिंह एडवोकेट, नीतू सक्सैना एडवोकेट, सुनील कुमार एडवोकेट, मदन पाण्डे एडवोकेट, अनिल गुर्जर एडवोकेट, राजेश कुशवाह एडवोकेट, धनीराम एडवोकेट, पुष्पेंद्र बघेल एडवोकेट आदि उपस्थित रहे.