आगरालीक्स…. दवाओं के रेट कम होने से आगरा के तमाम लोगों को राहत मिलेगी जो मधुमेह, ह्रदय रोग के चलते हर रोज दवाएं ले रहे हैं।

इन दवाओं की दर निर्धारित कर दी गई है, इससे अधिक दर पर कोई इन दवाओं की बिक्री नहीं कर सकेगा।
राष्ट्रीय दवा मूल्य निर्धारण प्राधिकरण ने ब्लड प्रेशर, मधुमेह, थायराइड, दर्द की दवाओं के रेट कम कर दिए हैं। मधुमेह में ली जाने वाली दवा मेटफोर्मिन की 10 गोली 133 रुपये की आती थी अब इसके रेट 100 रुपये कर दिए गए हैं। इसी तरह से अन्य दवाओं के रेट भी कम किए गए हैं। अब मरीजों को नई दर की दवाएं लेनी हैं।