आगरालीक्स… आगरा में एक से तीन किलोवाट के सोलर प्लांट पर सरकार दे रही 14588 रुपये की छूट, पूरे घर की बिजली का इंतजाम, एसी भी चलेगा।

यूपी नेडा के परियोजना अधिकारी पीएन पांडेय ने घरेलू व व्यावसायिक सोलर प्लांट सिस्टम लगाने के लिए सरकार द्वारा दी जा रही छूट, तकनीकी व सामान्य जानकारी दी। बताया कि केंद्र सरकार एक से तीन किलोवाट तक के सोलर प्लांट पर 14588 रुपये, चार से 10 किलोवाट तक 7294 रुपये प्रति किलोवाट की छूट दी जाती है। राज्य सरकार एक किलोवाट पर 15000 रुपये और दो से अधिक किलोवाट पर अधिकतम 30000 रुपये की छूट देती है। व्यावसायिक पर नेट बिलिंग सुविधा जनवरी 2022 से लागू है। व्यावसायिक सोलर प्लांट में जितने किलोवाट का विद्युत कनेक्शन होगा उतने ही किलोवाट का सोलर पावर प्लांट लगाया जा सकता है। सोलर प्लांट से उत्पन्न होने वाली अतिरिक्त ऊर्जा अगले माह उपयोग के लिए कैरी फारवर्ड होती है। अतिरिक्त ऊर्जा कैरी फारवर्ड होकर 31 मार्च के बाद दो रुपये प्रति यूनिट की दर से भुगतान योग्य होती है।
गुणवत्तापूर्ण सोलर प्लांट सिस्टम ही लगाएं। गुणवत्ता से समझौता न करें। छूट लेने के लिए सोलर प्लांट एप्रूव्ड पैनल ही लगाएं। सोलर प्लांट सिस्टम के लिए वेंडर बनने की जानकारी भी दी गई।