आगरालीक्स…Agra News: आगरा लूट और हत्या के बाद ज्वैलर के शव से दो रत्न जड़ित अंगूठी चोरी। हत्यारों को पकड़ने के लिए 72 घंटे का अल्टीमेटम। ( Agra News: Two gold ring missing from dead body of Jeweller Yogesh Chaudhary killed by robbers#Agra)
आगरा के कारिगल पेट्रोल पंप के पास फारच्यून टॉवर स्थित बालाजी ज्वैलर्स पर शुक्रवार को दिनदहाड़े सुबह 11.30 बजे दो नकाबपोश बदमाशों ने धाबा बोल दिया था। सोने और चांदी की ज्वैलरी बैग में लेकर भागते बदमाशाों से बालाजी ज्वैलर्स के संचालक योगेश चौधरी भिड़ गए, बदमाशों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी।
शव से दो अंगूठी चोरी
ज्वैलर योगेश चौधरी के बेटे सागर का कहना है कि गोली लगने के बाद पुलिस कर्मी अस्पताल लेकर गए, वहां डॉक्टरों ने चेक किया। इसके बाद पुलिस कर्मी ही उन्हें पोस्र्र्टमार्टम हाउस लेकर गए थे। पोस्टमार्टम हाउस पर योगेश चौधरी के भांजे दिनेश पहुंच गए थे। उन्होंने पोस्टमार्टम से पहले योगेश चौधरी की जेब की तलाश करवाई, जेब में रखे 1500 रुपये और आर्डर के लिए योगेश चौधरी लेकर गए ज्वैलरी पुलिस कर्मियों ने निकाल कर दे दिए। योगेश चौधरी करीब दो लाख कीमत की दो रत्न जड़ित अंगूठी पहने थे, एक चांदी की अंगूठी भी पहने थे। पुलिस कर्मियों ने चांदी की ही अंगूठी दी। दो रत्न जड़ित अंगूठी कहां गईं, डीसीपी सिटी सोनम कुमार का कहना है कि जांच कराई जा रही है।
हत्यारों को पकड़ने के लिए 72 घंटे का अल्टीमेटम
दिनदहाड़े ज्वैलर योगेश चौधरी की हत्या से आक्रोश है। शनिवार को उनके रामा एन्क्लेव, पश्चिमपुरी आवास से कैंडल मार्च निकाला गया। पुलिस को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया गया है। बदमाश नहीं पकड़े जाते हैं तो सड़क पर प्रदर्शन किया जाएगा।