Thursday , 3 September 2026
Home बिजनेस Agra News: Voting for the National Chamber elections in Agra tomorrow. 1668 members will vote…#agranews
बिजनेस

Agra News: Voting for the National Chamber elections in Agra tomorrow. 1668 members will vote…#agranews

479

आगरालीक्स…आगरा में नेशनल चैंबर चुनाव के लिए मतदान कल. 1668 सदस्य करेंगे वोट. मतदान की वीडियोग्राफी भी होगी. जानिए किन—किन पदों पर कौन—कौन हैं प्रत्याशी.

आगरा में नेशनल चैंबर के चुनाव रविवार 14 मार्च को होने जा रहे हैं. मतदान अग्रवन में सुबह साढ़े 10 बजे से शुरू होगा जो कि दोपहर तीन बजे तक होगा. शाम को ही मतगणना की जाएगी. मतदान को लेकर शनिवार को चैंबर की आवश्यक बैठक हुई जिसमें मतदान व मतगणना से संबंधी नियम व निर्देश जारी किए गए. चुनाव समिति के चेयरमैन मनीष अग्रवाल ने सदस्यों से अपील की है कि सभी आगरा के विकास, उद्योग एवं व्यापार विकास के लिये वोट अवश्य करें.

1668 सदस्य करेंगे मतदान
उन्होंने बताया कि चुनाव में यातायात व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा जाएगा. चुनाव समिति मतदान को बिल्कुल पारदर्शिता और निष्पक्ष कराने के लिए प्रतिबद्ध है. चुनाव की पूरी वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी. उन्होंने आवश्यक निर्देश जारी करते हुए कहा है कि वोट डालने वाले सदस्य चैम्बर के आई कार्ड के अलावा आधार कार्ड भी साथ रखें. इसके अलावा जो भी सदस्य तीन बजे तक आएंगे उन्हीं को वोटिंग का अधिकार मिलेगा. चुनाव मे गडबड़ी फैलाने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी. हॉल में प्रचार की अनुमति नहीं दी जायेगी.

इनके बीच है मुकाबला
अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी मनोज कुमार बंसल व मनोज कुमार गुप्ता
दो उपाध्यक्ष पद के लिए अम्बा प्रसाद गर्ग, गिरीश चंद गोयल, नीतेश अग्रवाल
एक कोषाध्यक्ष पद के लिए सतीश अग्रवाल व विनय मित्तल के मध्य चुनाव होगा.
कार्यकारिणी सदस्य के समूह संख्या 3 में 2 सदस्य पद के लिए अशोक लालवानी, राजेश अग्रवाल, राजकुमार भगत, संजय कुमार अग्रवाल के बीच चुनाव होगा
समूह संख्या 9 में 3 सदस्य पद के लिए दिनेश कुमार अग्रवाल, केशव दत्त गुप्ता, नितिन अग्रवाल, पवन कुमार अग्रवाल के मध्य चुनाव होगा.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिजनेस

Agra News: The Artist Guild of UP celebrated its first foundation day with great fanfare in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आर्टिस्ट गिल्ड ऑफ यूपी ने धूमधाम से मनाया प्रथम स्थापना...

बिजनेस

Agra News: A delegation met the Tourism Minister regarding the Indian Wedding Industries Expo and Conclave 2026…#agranews

आगरालीक्स…आगरा सहित यूपी को वेडिंग डेस्टिनेशन बनाने की मांग. सितंबर में होने...

बिजनेस

Rising prices ahead of the festival: Prices of sugar, oil, rice, and dry fruits are steadily increasing….#agranews

आगरालीक्स…17 दिन में चीनी 46 रुपये से 65 रुपये प्रति किलो तक...

बिजनेस

Agra News: A 240-member Japanese delegation will arrive in Agra on August 20…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 20 अगस्त को आएगा 240 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल. आगरा में...

error: Content is protected !!