Tuesday , 22 September 2026
Home आगरा Agra News: Directory of Punjabi society will be made in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Directory of Punjabi society will be made in Agra…#agranews

240

आगरालीक्स…आगरा के सभी पंजाबी होंगे एक. समाज की बनाई जाएगी डायरेक्ट्री. नाम, पता, बिजनेस, ब्लड ग्रुप की होगी पूरी जानकारी. एकत्रीकरण को जुड़ेंगे खत्री पंजाबी सिख

पंजाबी समाज ने एकजुट होकर पंजाबी समाज डायरेक्टरी बनाने का निर्णय लिया है. इस प्रकल्प को शुरू करने हेतु आज एक कार्यसमिति बैठक का आयोजन संजय प्लेस स्थित अवध बैंकट हॉल में किया गया. कार्यकम का शुभारंभ करते हुए पंजाबी समाज डायरेक्ट्री समन्वयक बंटी ग्रोवर ने कहा कि आगरा जिले में पंजाबी खत्री सिख समाज अपने पूरे दमखम के साथ कई मोर्चों पर बेहद शानदार कार्यों का अंजाम दे रहा है. अब जरूरत समाज के एकत्रीकरण की है, जिसको लेकर पंजाबी समाज डायरेक्ट्री का निर्माण किया जा रहा है. इस डायरेक्ट्री के अंदर विशेष बात यह है कि इसमें सिर्फ नाम पता ही नही बल्कि व्यवसाय, ब्लड ग्रुप, खत्री, पंजाबी, सिख, आदि जानकारी भी मांगी जा रही है ताकि आवश्यकता पड़ने पर समाज के प्रत्येक वर्ग तक जानकारी और लाभ पहुंचाया जा सके.

संरक्षक मंडल में शामिल पूरन डाबर ने आगरा से बाहर होने पर इस कार्यक्रम हेतु अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि टेक्नोलोजी का एडवांस जमाना है. डेटा समाज का होना ही चाहिए ताकि सभी आपस में जुड़ सकें. समाज की डायरेक्ट्री समाज को एकजुट करने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम होगा. चरणजीत थापर ने कहा कि इस कार्य की कब से जरूरत थी, देर आए दुरुस्त आए. अब आगरा जिले के समस्त पंजाबी समाज को एक किया जायेगा. मनमोहन निरंकारी ने जिले के समस्त पंजाबियों से इस कार्य को एक मिशन के रूप में लेने का आह्वान किया ताकि समाज की एकजुटता से नए कीर्तिमान स्थापित हो सकें. पंजाबी समाज डायरेक्ट्री संयोजक की जिम्मेदारी संभाल रहे दीपक सिंह सरीन ने बताया कि हमने एक ऑनलाइन डॉक फाइल तैयार की है. जिसके अंदर व्यक्ति अपनी संपूर्ण जानकारी भर सकता है. इस ऑनलाइन डॉक फाइल को व्यक्तिगत/सोशल मीडिया के माध्यम से शेयर करेंगे ताकि कम से कम समय में अधिक से अधिक लोगों तक यह फॉर्म पहुंच सके. सहयोगी के रूप में कार्यभार देख रहे मोहित कत्याल ने बैठक में शामिल समाज के लोगों को विधानसभा की जिम्मेदारी देते हुए अगले दस दिनों में वार्ड संयोजन समिति बनाने का अनुरोध किया.

ऑनलाइन फॉर्म भरते समय किसी तकनीकी सहायता के लिए दीपक सिंह सरीन का मोबाइल नंबर 8445188881 भी जारी किया गया है. बैठक में शामिल वीर महिंदर पाल सिंह, डा पंकज महेंद्रू,विकास खन्ना,कुसुम मिड्ढा,नरेंद्र मथेरु, चन्द्र मोहन सचदेवा,नवीन अरोरा ने अपने विचार भी रखे, कार्यक्रम स्थल की जिम्मेदारी वरुण कपूर, जलपान की जिम्मेदारी हिमांशु सचदेवा, बैनर प्रिंट फॉर्म की आर के नय्यर तथा आईटी टीम का कार्य सीपी भाई ने संभाला. कार्यक्रम में सर्व श्री रवि नारंग,बेबी मगन,सुनीता मेहता,धीरज कोहली,अमित खत्री ,कुसुम महाजन आदि शामिल रहे.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : “Lost Treatment Money, Found Hope”- Agra Auto Driver’s Honesty Gives a Sick Mother a Second Chance

आगरालीक्स…नोटों से ज्यादा निकली ‘नूर’ की चमक, बीमार मां के इलाज को...

आगरा

Agra News: Students from Academic Heights Public School, Agra, deliver a stellar performance at the 2nd Mathura Cup Taekwondo Championship…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का द्वितीय मथुरा कप...

आगरा

Agra News: Swearing-in ceremony of the All India Agarwal Conference in Agra to be held at Atithi Van on September 23…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितम्बर...

आगरा

Agra News: Kendriya Vidyalaya-2 in Agra resonated with cultural performances on World Tourism Day

आगरालीक्स…आगरा में विश्व पर्यटन दिवस पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा केंद्रीय विद्यालय-2....

error: Content is protected !!