Friday , 31 July 2026
Home आगरा Agra News: Huge and grand procession of Maharana Pratap will be held in Agra on Tuesday…#agranews
आगरा

Agra News: Huge and grand procession of Maharana Pratap will be held in Agra on Tuesday…#agranews

219

आगरालीक्स…आगरा में मंगलवार को निकलेगी राष्ट्रपुरुष महाराणा प्रताप की विशाल और भव्य शोभायात्रा. जयंती पर होगा भव्य आयोजन

हिंदुस्तानी शौर्य और साहस के बेमिसाल प्रतिमान राष्ट्रपुरुष महाराणा प्रताप की जयंती के उपलक्ष्य में क्षत्रिय सभा, जिला आगरा के तत्वावधान में महाराणा प्रताप जयंती आयोजन समिति, राजपुर चुंगी द्वारा 9 मई, मंगलवार को सुबह 10:00 बजे शमशाबाद रोड स्थित नेहरू एनक्लेव पार्क से हर वर्ष की भांति महाराणा प्रताप की विशाल और भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभा यात्रा नेहरू एनक्लेव पार्क से राजपुर चुंगी गोल मार्केट, पुरानी मंडी चौराहा, महाराणा प्रताप प्रतिमा स्थल जीवनी मंडी चौराहा होते हुए क्षत्रिय सदन वाटर वर्क्स पर विश्राम लेगी। जहां संगोष्ठी के उपरांत सभी के लिए सहभोज की व्यवस्था रहेगी। रविवार को सिकंदरा स्थित सेल्फी रेस्टोरेंट में क्षत्रिय सभा के जिलाध्यक्ष ठाकुर भंवर सिंह चौहान, महाराणा प्रताप जयंती आयोजन समिति राजपुर चुंगी के संयोजक पप्पू राघव और कुंवर राजवीर सिंह ने संयुक्त रूप से उक्त जानकारी प्रदान करते हुए पदाधिकारियों और भामाशाहों के साथ जयंती महोत्सव का आमंत्रण पत्र विमोचन कर जारी किया।

शोभा यात्रा व्यवस्थापक और राजपूताना यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि शोभायात्रा में विभिन्न झांकियों के माध्यम से सामाजिक व राष्ट्रीय सरोकारों का संदेश दिया जाएगा। वहीं, क्षत्रिय समाज की एकजुटता की भी झलक मिलेगी। आयोजन समिति के अध्यक्ष धनवीर सिंह तोमर ने बताया कि शोभायात्रा से पूर्व महाराणा प्रताप प्रतिमा स्थल यमुना किनारा पर सुबह 7:00 बजे समाजसेवियों द्वारा हवन पूजन किया जाएगा। कार्यकारी अध्यक्ष जवाहर सिंह जादौन, महामंत्री गजेंद्र सिंह परमार और महानगर अध्यक्ष राकेश सिकरवार ने आगरा और आसपास के क्षत्रिय बंधुओं से शोभायात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

आमंत्रण पत्र विमोचन के दौरान राजपुर चुंगी शाखा अध्यक्ष ललित रघुवंशी, यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश परमार, यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय महामंत्री विक्रम सिंह जादौन, विजयपाल सिंह चौहान, डॉ. राम लखन सिंह राठौर, डॉ. डीएस चौहान, ओपी सिंह धाकरे, कुंवर दिनेश प्रताप सिंह, पृथ्वी पाल सिंह, राघवेंद्र चौहान, युवा जिलाध्यक्ष जीपी ठाकुर, देवेश परिहार, विनोद परमार, नवल सिंह सिकरवार, आरएस तोमर, शैलेंद्र राघव और रामे़द्र सिंह तोमर भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agr Nagar Nigam: Deadline for 10% rebate on house tax in Agra extended to September 30…#agranews

आगरालीक्स…अच्छी खबर, आगरा में हाउस टैक्स पर 10 प्रतिशत छूट की तारीख...

आगरा

Agra News: ADA demolished an illegal colony and sealed three shops…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 5 हजार वर्गगज में कॉलोनी बनाकर प्लाटिंग कर दी शुरू....

आगरा

Agra News: 3,164 solar plants were installed in Agra in July; 2,500 cases are pending…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जुलाई में 3164 सोलर प्लांट लगाए गए. 2500 पेंडेंसी. सीडीओ...

आगरा

Janakpuri 2026 Agra: A grand and magnificent Janak Mahal will be built across 16,000 square meters…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की जनकपुरी में इस बार 16 हजार वर्गमीटर में बनेगा भव्य...

error: Content is protected !!