Saturday , 12 September 2026
Home आगरा Agra News: Divisional Commissioner held a review meeting of the works of the Electricity Department…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Divisional Commissioner held a review meeting of the works of the Electricity Department…#agranews

171

आगरालीक्स…आगरा में हर जगह अंडरग्राउंड हो विद्युत लाइन. बिना सर्वे और जांच के किसी को भी न दिया जाए नया कनेक्शन….मंडालायुक्त ने विद्युत विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक की

शुक्रवार को मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी की अध्यक्षता में विद्युत विभाग के कार्यों की मंडलीय समीक्षा बैठक हुई। बैठक में सर्वप्रथम दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर अमित किशोर जी ने अवगत कराया कि आगरा मंडल में डीवीवीएनएल द्वारा गत माह शहरी इलाकों में 23.52 घंटे, तहसील क्षेत्रों में 21.19 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 18.2 घंटे विद्युत आपूर्ति की जा रही है।

जनपदवार ग्रामीण क्षेत्र के 11 केवी प्रथक कृषि पोषक पर दैनिक विद्युत आपूर्ति का विवरण दिया कि आगरा और मैनपुरी में समय से विद्युत आपूर्ति की जा रही है जबकि फिरोजाबाद में 6 और मथुरा में 15 फ़ीडर से लगभग आधा घंटा का कटौती हो रही है। मंडलायुक्त ने सर्वे कर सभी फीडरों से बिना कटौती किये विद्युत आपूर्ति करने और फीडरों पर प्राप्त होने वाली समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए, अन्यथा लापरवाही पर फ़ीडर वाइज संबंधित के खिलाफ कार्यवाही करने को कहा। विद्युत आपूर्ति रोकने, कटौती करने और अन्य संबंधित जानकारी व योजनाओं से ग्राहक को निरंतर अवगत कराने हेतु उनके मोबाइल नम्बरों पर मैसेज भेजने के निर्देश दिए।

विद्युत आपूर्ति में सुधार हेतु आरडीएसएस योजनांतर्गत किये जा रहे कार्यों की प्रगति की मंडलायुक्त द्वारा समीक्षा की गयी। पूरे आगरा मंडल में लगभग 838 करोड़ से विद्युत पोल लगाने, एबी केबल डालने और फ़ीडर अपग्रेडेशन इत्यादि का कार्य किया जा रहा है। मंडलायुक्त ने जिलाधिकारियों को उपरोक्त कार्यों को गुणवत्तापूर्ण कराने हेतु समय-समय निरीक्षण करने के निर्देश दिए। विद्युत ट्रांसफार्मर खराब होने पर 8 घंटे के अंदर ही सही करने या ठीक ट्रांसफार्मर लगाने के निर्देश दिए। वर्तमान तक जितने भी नगर निगम, नगर पालिका और पंचायत की सीमा का विस्तार हुआ है, उस क्षेत्र को भी विद्युत से आच्छादित करने को कहा। डीवीवीएनएल की ओवर हेड की सभी विद्युत लाइनों को अंडरग्राउंड कराने हेतु जनपदवार प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजने के निर्देश दिये।

इन दिनों चल रही एकमुश्त समाधान योजना को लेकर अवगत कराया कि बकायेदारों से लगभग 1877 करोड़ रुपया प्राप्त करना है, जिसमें से अभी तक 200 करोड़ रुपये प्राप्त हो चुके हैं। वहीँ विद्युत चोरी प्रकरण में लगभग 126 करोड़ वसूलना है लेकिन अभी तक 6 करोड़ की ही वसूली हो सकी है। मंडलायुक्त महोदया ने इस पर गंभीरता से काम करने और निर्धारित समय तक लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए। ज्यादा से ज्यादा वसूली करने हेतु प्रवर्तन दल को भी सक्रिय बनाने को कहा। बैठक में मौजूद टोरेंट अधिकारी को निर्देश दिए कि शहर में जहां कहीं भी ओवर हेड विद्युत लाइन है उन सभी को अंडरग्राउंड किया जाए। आवश्यकतानुसार विद्युत अपग्रेडेशन का कार्य भी किया जाए। इसके अलावा कनेक्शन लेने एवं ट्रांसफर करवाने से संबंधित ज्यादा शिकायतें संज्ञान में आती हैं उनका उचित निस्तारण के साथ समाधान होना चाहिए। बिना सर्वे और जांच के किसी को भी नया कनेक्शन नहीं दिया जाए।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Community radio station ‘90.4 Agra Ki Awaaz’ raises awareness; girls receive HPV vaccine…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को लेकर सामुदायिक रेडियो ‘90.4 आगरा...

आगरा

Agra News: Truck hits bike-borne couple in Agra; wife dies, husband injured…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ट्रक ने मारी बाइक सवार पति—पत्नी को टक्कर. पत्नी की...

आगरा

Agra News: Friday morning was troublesome due to the disruption in PNG gas supply

आगरालीक्स….आगरा में एक लाख से अधिक घरों में आज सुबह की चाय...

आगरा

Agra News: Diet coach Rajan explains the causes of weight gain and obesity in Agra…#agranews

आगरालीक्स…क्या रात का खाना खाने से ही मोटे होते हैं लोग, और...

error: Content is protected !!