Tuesday , 27 October 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra News: Divisional Commissioner reached Moti Katra of Agra to see the cracks in the houses. Orders given to metro officials…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra News: Divisional Commissioner reached Moti Katra of Agra to see the cracks in the houses. Orders given to metro officials…#agranews

299

आगरालीक्स…आगरा के मोती कटरा में मकानों की दरारें देखने पहुंंची मंडलायुक्त. मेट्रो अधिकारियों को दिए आदेश—हर हाल में मरम्मत के काम से मकान मालिक हो संतुष्ट…

आज मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी द्वारा जनपद आगरा में निर्माणाधीन आगरा मेट्रो कारपोरेशन के द्वितीय चरण के अन्तर्गत निर्माणाधीन टनल के कारण मोती कटरा क्षेत्र में क्षतिग्रस्त भवनों का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त द्वारा क्षतिग्रस्त भवनों की मरम्मत के कार्य की गुणवत्ता सही न पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए परियोजना निदेशक मैट्रो को निर्देश दिए कि टनल निर्माण के कारण जो मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, उनकी मरम्मत का कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं मानक के अनुरूप कराया जाए साथ ही यह भी ध्यान रखा जाए कि मकान पूर्व स्थिति में पुनः आ जाए और भवन मालिक को पूर्ण संतुष्टि हो।

उन्होंने उप जिलाधिकारी (सदर) को निर्देश दिए कि पार्षद के माध्यम से सभी क्षतिग्रस्त मकानों की सूची प्राप्त कर ली जाए, नगर निगम तथा मैट्रो कारपोरेशन अधिकारियों के साथ सूची के अनुसार सभी क्षतिग्रस्त मकानों का वीडियोग्राफी तथा फोटोग्राफी के साथ पुनः सर्वे कराया जाए और मैट्रो कारपोरेशन द्वारा पूर्व में भवनों की करायी गई वीडियोग्राफी तथा फोटोग्राफी के सापेक्ष हुए नुकसान का आंकलन किया जाए।

मण्डलायुक्त द्वारा परियोजना निदेशक मेट्रो कार्पोरेशन को यह भी निर्देश दिए गये कि मैट्रो टनल निर्माण के कारण सीवरेज तथा पानी व्यवस्था को जो नुकसान हुआ है उसे सुचारू रूप से संचालित किये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परियोजना निदेशक मैट्रो कारपोरेशन को निर्देश दिए कि क्षतिग्रस्त मकानों की मरम्मत करने के उपरान्त उसमें सफेदी आदि कराई जाए तथा मरम्मत की गुणवत्ता की जांच हेतु आईआईटी रूड़की से मरम्मत के उपरान्त पुनः सर्वे कराकर उनसे रिपोर्ट प्राप्त की जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि टनल निर्माण के कारण प्रभावित भवनों की मरम्मत, रंगाई-पुराई आदि कार्य भवन स्वामी की सहमति के साथ पूर्ण कराया जाए तथा यह भी सुनिश्चित किया जाए कि मरम्मत व रंगाई-पुताई में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए और भवन स्वामियों के संतुष्ट होने पर भवन उन्हें सूपूर्द किये जायें। परियोजना निदेशक मेट्रो कार्पोरेशन द्वारा अवगत कराया गया कि टनल खुदाई के दौरान लगभग 50 मकानों को क्षति पहुची है।

निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त द्वारा रजनी यादव, कमल जैन तथा गौरव शर्मा आदि भवन मालिकों के मकानों के अन्दर जाकर हुई क्षति का अवलोकन किया गया तथा भवन मालिकों द्वारा अवगत कराया गया कि मैट्रो कारपोरेशन के टनल निर्माण के कारण उन्हें काफी क्षति हुई है, जिस पर मण्डलायुक्त महोदया द्वारा उन्हें आश्वस्त किया गया कि उनके मकानों में हुई क्षति को मैट्रो कारपोरेशन के माध्यम से पूरा कराया जायेगा और मकान पहले की तरह ही दिखेगा। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि पानी तथा सीवर की समस्या के लिए नगर निगम को निर्देश दिए गये हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: A woman died in an accident in Agra’s Kamla Nagar…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के कमला नगर में एक्सीडेंट में महिला की मौत. पति के...

टॉप न्यूज़

Agra News: Shri Hari appeared, adorned in pristine white attire. The Shri Jagannath Temple was illuminated by rows of lamps

आगरालीक्स…आगरा में धवल पोशाक में श्रीहरि ने दिए दर्शन. दीपों की श्रंखला...

टॉप न्यूज़

Agra News: A grand ‘Chhappan Bhog’ festival will be held in Govardhan on December 27 and 28…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की ओर से गोवर्धन के गुरु कार्ष्णि आश्रम में सजेगा भक्ति...

टॉप न्यूज़

Agra News: Divine darshan at Agra’s Premnidhi Temple and Khatu Shyam Temple on Sharad Purnima…#agranews

आगरालीक्स…शरद पूर्णिमा पर आगरा के प्रेमनिधि मंदिर में महारास के भाव में...

error: Content is protected !!