आगरालीक्स…आगरा की ओर से गोवर्धन में गोविंदाभिषेक के साथ शुरू हुआ दिव्य छप्पन भोग महोत्सव. समुन्द्र लोक के महल में सीप में बिराजेंगे गोवर्धन महाराज
लगभग 50 फुट ऊंचे सिंहासन पर समुन्द्र लोक में सीप पर विराजेंगे गोवर्धन महाराज। जहां समुन्द्र लोक के दृश्य में सीप, शंख मोती बिखरे होंगे। 26 दिसम्बर को गोवर्धन में श्रीगिरिराज जी सेवा मण्डल द्वारा आयोजित दिव्य छप्पन भोग महोत्सव में कुछ ऐसे ही अलौकिक दर्शन देंगे इस वर्ष गोवर्धन महाराज। आज वैदिक मंत्रोच्चारण व गोविन्द सहस्त्रनाम संग गिरिराज जी महाराज का गोविन्दाभिषेक के साथ ही आज गोवर्धन में श्री गिरिराज जी सेवा मंडल द्वारा आयोजित दो दिवसीय दिव्य छप्पन भोग महोत्सव का शुभारम्भ हुआ।

सर्वप्रथम पालकी में सवार कर श्रीगिरिराज जी महाराज को अभिषेक स्थल पर भजन कीर्तन करते हुए विराजमान किया गया। जहां स्वर्ण शंख से पंचामृत से अभिषेक किया गया। विधि विधान के साथ गिरिराज जी महाराज का अभिषेक सम्पन्न कर श्रीराधा-कृष्ण के डोले के साथ कीर्तन मंडली के भक्तिमय भजनों पर सभी श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ पुष्प व दुग्धधारा के साथ परिक्रमा सम्पन्न की। मण्डल के संस्थापक नितेश अग्रवाल ने बताया कि गोवर्धन तलहटी, आन्यौर परिक्रमा मार्ग स्थित श्री शरणानंद जी के आश्रम में 26 दिसम्बर को 25 फुट ऊंचे दिव्य सिंहासन पर गिरिराज महाराज व छप्पन भोग के दर्शन होंगे। प्रातः चांदी के कलश स्थापना के साथ छप्पन भोग महोत्सव का शुभारम्भ होगा। 12 हजार 551 किलो व्यंजनों का छप्पन भोग लगेगा। जिसमें आगरा से हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचेगे।
दोपहर से भंडारा व शाम को भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से मण्डल के संस्थापक नितेश अग्रवाल, सहसंस्थापक मयंक अग्रवाल, बल्केश्वर महादेव मंदिर के महंत कपिल नागर, अध्यक्ष रविन्द्र गोयल, अजय सिंघल, अंकुर अग्रवाल, पुनीत, विकास बंसल, नीरज अग्रवाल, विशाल बंसल, पुनीत, विकास जैन, चंद्रमोहन बंसल, विजय अग्रवाल, अवधेष अग्रवाल, प्रदीप बंसल, नीरज मित्तल आदि उपस्थित थे।