आगरालीक्स…आगरा के कुआं खेड़ा स्पोर्ट्स अकादमी में मनाई दीपावली. 70 से अधिक ट्रॉफी और मोमेटों के साथ मनाया जश्न
कुआं खेड़ा स्पोर्ट्स अकैडमी आगरा पर सभी सदस्यों द्वारा दीपावली का महोत्सव बहुत धूमधाम से मनाया गया। पूरी अकैडमी के ग्राउंड में लगभग 830 मोमबत्तियां से प्रकाश किया गया एवं सभी ने लक्ष्मी गणेश सरस्वती एवं हनुमान जी की आरती की। बच्चों द्वारा विभिन्न स्थानों पर हुए खो-खो एवं एथलेटिक्स की प्रतियोगिता में जीती गई लगभग 70 से अधिक ट्राफी एवं मोमेंटो का भी पूजन किया गया।
अकादमी के (संचालक, कोच एवं सहा0 कोच) के साथ अकादमी के लगभग 55 प्रशिक्षणार्थियों ने इस समारोह में हिस्सा लिया अकादमी में हुए इस समारोह से अकादमी के सभी बच्चे हर्षोल्लाह से भर गए। अकादमी में सभी बच्चों को खो-खो एवं एथलेटिक्स का प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है एवं एकेडमी निःशुल्क सभी बच्चों को लगभग 3 साल से प्रशिक्षण प्रदान कर रही है एवं सम्पूर्ण भारतवर्ष के विभिन्न जिलों में होने वाली प्रतियोगिताओं में अपने छात्रों को भेजती है।