मथुरालीक्स…मथुरा—वृंदावन के मंदिरों में दर्शन के लिए आ रही हैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू. 25 सितंबर को इन मंदिरों में करेंगी दर्शन. डीजीपी और अपर मुख्य सचिव ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 25 सितंबर को मथुरा आ रही हैं. वह यहां पर मथुरा और वृंदावन के मंदिरों में दर्शन करने जाएंगी. ऐसे में इनकी सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया जा रहा है. मंगलवार को प्रदेश के डीजीपी और अपर मुख्य सचिव तैयारियों का जायजा लेने मथुरा पहुंचे. डीजीपी राजीव कृष्णा और अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि और श्री कुब्जा कृष्ण मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था देखी.
इन मंदिरों में दर्शन करेंगी राष्ट्रपति
राष्ट्रपति का दौरा 25 सितंबर को मथुरा में प्रस्तावित है. वह वृंदावन में श्रीबांकेबिहारी मंदिन, निधिवन और मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के अलावा अंतापाड़ा स्थित कुब्जा—श्रीकृष्ण मंदिर में दर्शन करने जाएंगी. पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी उनके दौरे की तैयारियों में जुटे हुएहैं.