आगरालीक्स…आगरा में एक्सीडेंट में घायल हुई युवती. बुरी तरह से तड़प रही थी. डीएम ने अपनी एस्कॉर्ट से से भेजा अस्पताल… ये है पूरा मामला
आगरा के फतेहाबाद रोड पर जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल जी20 को लेकर निरीक्षण कर रहे थे तो वहीं दूसरी ओर फतेहाबाद रोड पर एक युवती बुरी तरह से एक्सीडेंट में घायल हो गई. जानकारी पर डीएम खुद घटनास्थल पर पहुंचे और तुरंत युवती को अपनी एस्कॉर्ट से अस्पताल में इलाज के लिए भेजा. जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने घायल युवती का इलाज किया और फिर उसे बेहतर इलाज के लिए एसएन रेफर कर दिया.
ये है पूरा मामला
मामला फतेहाबाद रोड का है. जी20 को लेकर इस समय फतेहाबाद रोड के सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है. अधिकारियों द्वारा रोजाना यहां का निरीक्षण भी किया जा रहा है. आज जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल यहां निरीक्षण पर थे. तभी उन्हें पता चला कि एक युवती का एक्सीडेंट हो गया है. इस पर डीएम खुद घटनास्थल पर पहुंचे और घायल युवती को तुरंत अपनी एस्कॉर्ट के जरिए जिला अस्प्ताल उपचार के लिए भेजा.

इधर जिला अस्पताल में जैसे ही डीएम की एस्कॉर्ट आई तो यहां अस्पताल कर्मियों के हाथ—पांव फूल गए. आनन फानन में डॉक्टरों को बुलाया गया और बुरी तरह से घायल युवती को स्ट्रेचर पर लिटाकर उसे अंदर ले जाकर इलाज किया गया. घायल युवती का नाम सपना बताया गया है. युवती की हालत गंभीर थी और उसके चेहरे पर काफी चोटें थीं. यहां उपचार के बाद उसे एस्कॉर्ट की देखरेख में ही एसएन के लिए रेफर किया गया. युवती के परिजनों को सूचना दे दी गई है और युवती का भाई मौके पर पहुंच गया है.
जानकारी केि अनुसार फतेहाबाद रोड पर एक ट्रैक्टर सड़क किनारे खड़ा हुआ था. युवती अपनी एकिटवा से तेज गति से आ रही थी और वह अचानक ट्रैक्टर से टकरा गई. एक्टिवा की रफ्तार भी तेज बताइ्र गई है.