आगरालीक्स….. आगरा के यूनिविर्सिटी मॉडल स्कूल के छात्र ऋषभ का हॉस्टल के पास शव मिलने के बाद सीसीटीवी आए सामने। छात्र की नोटबुक पर ब्लैक पेन से लिखा है सॉरी रियली एम आई एन कावर्ड, इसका मतलब है कि माफ करना मैं सच में कायर हूं। पुलिस छात्र की मौत की गुत्थी सुलझाने के प्रयास में जुटी है, हॉस्टल की छत से किसी ने छात्र को नीचे गिरते और कूदते नहीं देखा है। शव हॉस्टल परिसर में मिला है। परिजनों ने यूनवर्सिटी मॉडल स्कूल प्रशासन के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है।

आगरा के गांधी नगर निवासी ब्रहृमदत्त मिठास और रुपाली मिठास का 17 साल का बेटा ऋषभ यूनिवर्सिटी मॉडल स्कूल, आंबेडकर विवि के खंदारी परिसर में 12 वीं का छात्र था। बुधवार को ऋषभ का मैथ का प्रैक्टिकल था, पिता ने 9.45 बजे ऋषभ को स्कूल के गेट पर छोड़ा। 10.45 बजे विवि के आईएएस, पीसीएस परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र के हॉस्टल में ऋषभ का शव मिला, उसके सिर और आंख से खून निकल रहा था। एसएन इमरजेंसी लेकर पहुंचे लेकिन ऋषभ की मौत हो चुकी थी।
सीसीटीवी में दिखाई दे रहा ऋषभ
सीसीटीवी में 9.45 बजे ऋषभ को उसके पिता ने स्कूल के गेट पर छोड़ा।
9.57 बजे स्कूल प्रशासन के अनुसार, ऋषभ स्कूल के गेट में अंदर न आकर बायीं दिशा में अतिथि ग्रह की ओर सड़क पर चला गया
आईएएस पीसीएस प्रशिक्षण केंद्र के हॉस्टल का गेट खंदारी स्थित सर्विस रोड से है लेकिन ऋषभ गेट से हॉस्टल में नहीं गया
सीसीटीवी में 10.07 बजे ऋषभ ,खंदारी कैंपस की ओर से दीवार फांदकर हॉस्टल में जाता दिखाई दे रहा है
10.08 बजे वह ऋषभ कोचिंग सेंटर के पीछे पानी की टंकी से पानी पीते नजर आया, दो बार पानी पीया
10.45 बजे हॉस्टल परिसर में ऋषभ पड़ा मिला
ऋषभ का बैग तीसरी मंजिल से मिला
बैग में एक नोटबुक में काले पेन से लिखा था छात्र की नोटबुक पर ब्लैक पेन से लिखा है सॉरी रियली एम आई एन कावर्ड,
पढ़ने में होशियार था ऋषभ
यूनिवर्सिटी मॉडल स्कूल की प्राचार्य अमित शर्मा का कहना है कि ऋषभ पढ़ने में होशियार था और अच्छे अंक से पास होता था। इस घटना से यूनिवर्सिटी मॉडल स्कूल के शिक्षकों के साथ ही छात्र भी स्तब्ध हैं। ऐसी घटना कैसे हो गई, कोई समझ नहीं पा रहा है।