आगरालीक्स…आगरा में लोगों को डायबिटीज के प्रति किया जागरूक. डॉक्टरों ने पैदल मार्च करके डायबिटीज पर लोगों की जिज्ञासाओं को किया शांत
विश्व मधुमेह से एक दिन पूर्व लोगों में डायबिटीज़ की जागरूकता के लिए सीनियर गायनेकोलॉजिस्ट डॉ सीमा सिंह के नेतृत्व में आवास विकास सेंट्रल पार्क से शास्त्रीपुरम जोनल पार्क तक एक कार रैली का आयोजन किया गया जिसको डॉ वी एन कौशल तथा डॉ सुनील बंसल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रास्ते में लोगों को जागरूक करते हुए सभी लोग जोनल पार्क में पहुंचकर वहाँ पैदल मार्च करके पार्क में उपस्थित लोगों की मधुमेह संबंधित जिज्ञासाओं को शांत किया।

रैली में डॉ संगीता मल्होत्रा, प्रो. ऋचा सिंह (प्रेसिडेंट AOGS), डॉ निधि बंसल, डॉ भारती, डॉ अंजू, डॉ अमन, डॉ अनीता भारद्वाज , डॉ सलिल भारद्वाज, डॉ संगीता बंसल, डॉ प्रीति जैन, डॉ अनुपम, डॉ पायल,पंकज शर्मा(DGS-स्टेट बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन),राजेश sharma(एसबीआई), इंजी.पी के गुप्ता, सत्यशील, प्रियंका वार्ष्णेय, प्रतिमा भार्गव, सरोज गालब, डॉ एमपी सिंह राजपुरोहित, डॉ पार्थ सारथी तथा डी एन दुबे आदि शामिल रहे।