Thursday , 4 June 2026
Home आगरा Agra News: Regular flights from Agra to 5 cities including Mumbai, Ahmedabad, air travel started increasing…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Regular flights from Agra to 5 cities including Mumbai, Ahmedabad, air travel started increasing…#agranews

188

आगरालीक्स…आगरा से बढ़े हवाई यात्री. मुंबई, अहमदाबाद, बेंगलुरु, भोपाल और लखनऊ के लिए कीजिए हवाई सफर. जानिए कितना लगेगा किराया और टाइम

आगरा से हवाई यात्रा करने वाले लोगों की संख्या बढ़ने लगी है. सर्दी के मौसम में एयर ट्रिप को आगरावासी चुन रहे हैं. आगरा से फिलहाल पांच शहरों मुंबई, अहमदाबाद, बेंगलुरु, लखनऊ और भोपाल के लिए फ्लाइट संचालित हो रही है. इनमें से भोपाल को छोड़कर बाकी सभी फ्लाइट्स लगभग हाउसफुल चल रही हैं. इनकी ऐवरेज आक्युपेसी 80 प्रतिश तक है. बता दें कि आगरा से इन पांच शहरों के लिए फ्लाइट्स लगातार संचालित हो रही हैं जिसके कारण पिछले 8 महीनों में हवाई यात्रा करने वालों की संख्या दोगुनी हो गई है. हाल फिलहाल में फिल्म सेलिब्रिटी गुरु रंधावा, अनुपम खेर जैसे कलाकार भी आगरा से डायरेक्ट मुंबई के लिए फ्लाइट्स चुन रहे हैं.

आगरा में पर्यटन सीजन चल रहा है और यह वो सीजन है जिसमें सबसे ज्यादा पर्यटक आगरा आते हैं और ताजमहल का दीदार करते हैं. ऐसे में आगरा के होटल कारोबारियों और पर्यटन से जुड़े लोगों का कहना है कि आगरा से देश के अन्य महानगरों के लिए भी डायरेक्ट फ्लाइट शुरू होनी चाहिए. इस साल जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दुनिया के 20 सबसे बड़े देशों के प्रतिनिधि भी भारत आएंगे और उनके भी आगरा आने और ताजमहल का दीदार करने की संभावना अधिक है. इसको देखते हुए आगरा प्रशासन ने अभी से स्मारकों के पास की सुरक्षा व्यवस्था और वीवीआईपी के आगमन पर किसी तरह की कोई परेशानी न हो इसका ध्यान रखा जा रहा है. ऐसे में आगरा के पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि इससे आगरा का पर्यटन बढ़ेगा और अगर आगरा से सीधे देश के कई मुख्य शहरों के लिए हवाई सेवा चालू हो जाए तो यह सोने पर सुहागा होगा.

अहमदाबाद के लिए आगरा से फ्लाइट
सप्ताह में तीन दिन — मंगलवार, गुरुवार, शनिवार
फ्लाइट का नाम — 6ई7169
किराया — लगभग 5 हजार रुपये
समय — आगरा से दोपहर 12 बजकर 55 मिनट पर फ्लाइट जाती है जो कि अहमदाबाद 2 घंटे 15 मिनट में यानी दोपहर 3 बजकर 10 मिनट पर अहमदाबाद पहुंच जाती है.

भोपाल के लिए आगरा से फ्लाइट
सप्ताह में तीन दिन — मंगलवार, गुरुवार, शनिवार
फ्लाइट का नाम — 6ई7923
किराया — तीन हजार रुपये से अधिक
समय — आगरा से सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर फ्लाइट जाती है जो कि भोपाल 1 घंटा 25 मिनट में यानी दोपहर 12 बजकर 55 मिनट पर भोपाल पहुंच जाती है.

बेंगलुरु के लिए आगरा से फ्लाइट
सप्ताह में चार दिन — बुधवार, शुक्रवार, शनिवार और सोमवार
फ्लाइट का नाम — 6ई5917
किराया — 8 से 9 हजार रुपये के लगभग
समय — आगरा से दोपहर 2 बजकर 55 मिनट पर फ्लाइट जाती है जो कि बेंगलुरु 2 घंटे 25 मिनट में यानी शाम 5 बजकर 20 मिनट पर बेंगलुरु पहुंच जाती है.

मुंबई के लिए आगरा से फ्लाइट
सप्ताह में तीन दिन — मंगलवार, गुरुवार, शनिवार
फ्लाइट का नाम — 6ई919
किराया — 6 हजार रुपये से अधिक
समय — आगरा से दोपहर 1 बजकर 40 मिनट पर फ्लाइट जाती है जो कि मुंबई 2 घंटे 05 मिनट में यानी दोपहर 3 बजकर 45 मिनट पर मुंबई पहुंच जाती है.

लखनऊ के लिए आगरा से फ्लाइट
सप्ताह में चार दिन — सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार
फ्लाइट का नाम — 6ई7932
किराया — 2500 रुपये के करीब
समय — आगरा से दोपहर 3 बजकर 25 मिनट पर फ्लाइट जाती है जो कि लखनऊ 1 घंटे 05 मिनट में यानी शाम 4 बजकर 30 मिनट पर लखनऊ पहुंच जाती है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Free leg artery stenting for a diabetic patient under the Incurable Scheme in SNMC, Agra

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में आई डायबिटीज से ग्रस्त महिला. पैर को खून...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : A senior advocate and environmental activist from Agra stated that the current system is actually discouraging farmers from planting trees—read why ?

आगरालीक्स…ताज क्षेत्र का वनावरण मात्र 3.38 प्रतिशत, फिर भी किसानों को पेड़...

बिगलीक्स

Agra Live News: FASTEST 51 ROBOTIC SURGERIES IN 60 DAYS by Dr. Shwetank Prakash

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के वरिष्ठ रोबोटिक, लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. श्वेतांक प्रकाश ने...

बिगलीक्स

Fire break out in Hospital ICU in Muzaffarpur Bihar

मुजफ्फरपुरलीक्स वीडियो न्यूज दिल्ली के होटल के बाद बिहार के मुजफ्फरपुर के...

error: Content is protected !!