आगरालीक्स…आगरा में डंडे से पीट पीटकर कुते की हत्या, पड़ोसी ने दी थाने में तहरीर…
थाना ट्रांसयमुना क्षेत्र के श्याम नगर निवासी अधिवक्ता अमित मिश्रा पुत्र वेद प्रकाश मिश्रा द्वारा बताया गया कि उनकी गली में एक कुत्ता (भूरा) रहता था। उनके घर के दरवाजे पर ही सोता और सुबह उनके साथ टहलने भी जाया करता था। उनके पड़ोस में रहने वाले राजकुमार ने रविवार की शाम 6:30 बजे अचानक से उसके ऊपर डंडे से पीटना शुरू कर दिया। जिसके बाद वह उसके पीछे भागा और डंडे से पीट पीटकर बेजुबान की हत्या कर दी। रात के समय जब वह घर वापस आए तब उन्हें घटना की जानकारी हुई। घर पर लगे सीसीटीवी में बेजुबान की क्रूरता से हत्या करने का वीडियो भी कैद हो गया।
घटना के बाद से अन्य पड़ोसियों में आक्रोश फैल गया। अधिवक्ता अमित मिश्रा द्वारा आरोपी के खिलाफ थाने पर लिखित में शिकायत दी गई है। सोमवार सुबह स्थानीय निवासियों द्वारा डायल 112 पर सूचना देने के बाद मृत कुत्ते के शव को बर्फ की सिल्ली पर रख दिया है। मामले में कैस्पर होम संचालिका विनीता अरोरा का कहना कि हमारे देश और प्रदेश के अंदर विदेशी नस्ल के कुत्तों को बढ़ावा देने के लिए देसी नस्ल के कुत्तों के खिलाफ दुष्प्रचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। एक महीने पहले ही इस कुते की नसबंदी उनके शेल्टर होम पर करके उसे गली में छोड़ा गया था और गली के लोगो को पशु क्रूरता के बारे में जानकारी साझा कर इसे चोट न पहुचाने की हिदायत भी दी गई थी। लेकिन जिस बाद का डर तब वही हुई। हत्या करने वाले को कानून का कोई डर ही नही है। मामले में नगर निगम के पशु चिकित्साधिकारी अजय कुमार सिंह से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त से सख्त कार्यवाही की माँग की जाएगी।