आगरालीक्स …Agra News: आगरा में मेट्रो ट्रैक के बीच में फंसा कुत्ता, मेट्रो बीच में रोकनी पड़ी। 2 घंटे चला रेस्क्यू आपरेशन। ( Agra News: Dog stuck in Agra Metro track, rescue#Agra )
आगरा में ताजमहल पूर्वी गेट से श्रीमनकामेश्वर मंदिर तक मेट्रो का संचालन हो रहा है। बुधवार सुबह मेट्रो ट्रेन स्टेशनों के बीच में दौड़ने लगी, सुबह सात बजे पुरानी मंडी मेट्रो स्टेशन में कुत्ता घुस आया, कुत्ता मेट्रो ट्रैक के बीच में फंस गया। जहां कुत्ता फंसा वहां हाईटेंशन लाइन थी।
बिजली बंद की गई, मेट्रो 20 मिनट तक रुकी
ट्रैक पर कुत्ता फंसा होने की जानकारी होते ही बिजली बंद कर दी गई। इससे मेट्रो भी रास्ते में ही रुक गई। कुत्ता फंसा होने की सूचना नगर निगम को दी गई। नगर निगम की टीम रेस्क्यू के लिए पहुंची।
दो घंटे चला रेस्क्यू आपरेशन
नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अजय कुमार के अनुसार, कुत्ता मेट्रो ट्रैक के बीच में ऐसी जगह फंसा हुआ था जहां जगह बहुत कम थी, इसके पास में ही हाईटेंशन लाइन थी। बिजली सप्लाई बंद करने के साथ ही मेट्रो का संचालन भी रोका गया इसके बाद कुत्ते को बाहर निकाला गया। करीब दो घंटे तक रेस्क्यू आपरेशन चला। इसके बाद कुत्ता रेस्क्यू कर लिया गया।