आगरालीक्स…आगरा में हैल्प आगरा को भेंट की डायलिसिस मशीन. समाजसेवी सुमेरचंद जैन की द्वितीय पुण्यतिथि पर किया गया भेंट
आगरा के समाजसेवी सुमेर चंद जैन की समृति में उनके परिवारजनों द्वारा हैल्प आगरा हॉस्पिटल में जहां उनकी प्रथम पुण्य तिथि पर डायलिसिस सेंटर स्थापित कराया गया था। वहीं आज उनकी द्वितीय पुण्य तिथि पर परिवारजनों ने एक और डायलिसिस मशीन भेंट की है। महामंत्री किशन अग्रवाल ने कहा कि प्रथम पुण्य तिथि पर उनकी स्मृति में परिवारजनों द्वारा डायलिसिस सेंटर की स्थापना का जो पुनीत कार्य किया गया उसके लिए हैल्प आगरा परिवार धन्यवाद देता है।

उनकी स्मृति को बनाए रखने के लिए उससे बड़ा पुण्य कार्य कोई नहीं हो सकता। यह हम सबको भी प्रेरणा देता रहेगा। यह डायलिसिसिस सेंटर पूर्ण गुणवत्ता एवं सभी मानकों को ध्यान में रखते हुए दिल्ली, गुरुग्राम आदि के बड़े हॉस्पिटल के समकक्ष 10 मशीनों के साथ 3 शिफ्ट में किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित नारायण गुप्ता (डीएम, डीएनबी नेफ्रोलॉजी) एवं कुशल टेकनिशियन की देखरेख में डायलिसिस करने वाला आगरा का पहला डायलिसिस सेंटर बन गया। आज इसका लोकार्पण किया। इस मौके पर सुमेर चंद के परिवारीजन, हैल्प आगरा के पदाधिकारी व कायकारिणीसदस्य मौजूद रहे।