आगरालीक्स…आगरा में लगा बादलों का डेरा, बारिश से मौसम खुशनुमा. गर्मी से मिली राहत..जानें आने वाले दिनों में मौसम का पूर्वानुमान
आगरा में मानसूनी बारिश का क्रम जारी है. शनिवार से शुरू हुई मानसूनी बारिश रविवार को भी जारी रही और आज सोमवार को भी. पिछले 24 घंटे में आगरा में 63 एमएम बारिश दर्ज की गई है. सोमवार को भी घने काले बादलों का डेरा आगरा के आसमान में लग गया. अलसुबह बारिश हुई और फिर इसके बाद नौ बजे भी बूंदाबांदी हुई. दोपहर में एक बजे के करीब झमाझम बारिश ने आगरा को फिर से नहलाया. लगातार बारिश होने से आगरा का मौसम सुहाना हुआ है और तापमान भी कम हुआ है. आईएमडी के अनुसार सोमवार को आगरा का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में चार दिन लगातार बारिश के आसार बन रहे हैं. गर्मी से राहत मिलती रहेगी.Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 30/06/25) 28.0
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 30/06/25) 25.2