Wednesday , 28 October 2026
Home आगरा Agra News: Drug traders demand vehicle parking from DM…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Drug traders demand vehicle parking from DM…#agranews

248

आगरालीक्स…आगरा के दवा व्यापारी डीएम से बोले—दुकानों के आगे दोपहिया वाहन न खड़ा करें तो कहां करें. पार्किंग बनवा दीजिए तो समस्या का समाधान हो जाए. डीएम को पार्किंग की जगह भी बताई…

आगरा महानगर केमिस्ट एसोः (पंजी ) के दवा व्यापारियों ने शनिवार को जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह से पार्किंग बनवाने मांग की. उन्होंने कहा कि अतिक्रमण अभियान चलने से उनके सामने दो पहिया वाहन खड़ा करने को लेकर समस्या आ रही है. उनहोंने इसको लेकर डीएम को एक ज्ञापन भी सौंपा जिसमें उनहोंने कहा कि फुब्बारा क्षेत्र​ स्थित थोक दवा बाजार जिसमें लगभग 1200 दवा व्यापारी थोक दवा का व्यापार करते हैं. इससे करीब 5000 परिवारों का घर चल रहा है. घनी आबादी वं पुराना आगरा में थोक दवा मंडी है. कई मार्केट तो तंग गलियों में हैं, जहां वाहन पार्किंग की कोई व्यवस्था तक नहीं है.

व्यापारियों का कहना है कि हमने थाना कोतवाली क्षेत्राधिकारी एवं थानाध्यक्ष से आग्रह किया है कि ​कोतवाली की दीवार के सहारे नाली के अंदर दो पहिया वाहन खड़े करने की व्यवस्था कर ली थी जिससे यातायात पर कोई प्रभाव भी नहीं पड़ रहा था और हम दवा व्यापारियों की पार्किंग व्यवस्था भी होती चली आ रही थी. लेकिन अभी हाल ही में अतिक्रमण अभियान में यह पार्किंग व्यवस्था हटा दी गई जिसके कारण हम दवा व्यापारियों को वाहन पार्क करने में समस्या आ रही है. रोज वाहन खड़ा करने को लेकर व्यापारियों में भी आपस में विवाद हो रहा है.

थानास्तर पर हुई व्यापारी संगठन के पदाधिकारियों की बैठक में संस्था के अध्यक्ष आशीष्ज्ञ शर्मा ने सिटी मजिस्ट्रेट और क्षेत्राधिकारी कोतवाली से आग्रह किया था​ कि कोतवाली के पास स्थित डलाबघर के ऊपर मल्टी स्टोरी पार्किंग बनाई जाए जिससे कि हम दवा व्यापारियों की दशकों पुरानी पार्किंग समस्या का समाधान हो सके.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra MLC Result 2026 Live: SP Candidate Dr. Aakash Agarwal leading by 3380 vote against BJP Candidate Hari Kishore Tiwari

आगरालीक्स आगरा में एमएलसी शिक्षक खंड की मतगणना में जमकर हंगामा, जानें...

आगरा

Agra Graduates’ MLC election Live: Results for the first round are in…#agranews

आगरालीक्स…आगरा एमएलसी स्नातक चुनाव की मतगणना अपडेट. पहले राउंड के नतीजे आए..जानिए...

आगरा

Agra News: Three trucks collide on Agra-Lucknow Expressway; one driver killed…#agranews

आगरालीक्स…आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तीन ट्रकों की भिड़ंत, एक चालक की मौत, दो...

बिगलीक्स

Agra MLC Election Result Live: SP Candidate for Teacher Dr. Akash Agarwal claim leading towards to victory…#agranews

आगरालीक्स…आगरा एमएलसी शिक्षक खंड की दूसरे राउंड की काउंटिंग के बाद नतीजे...

error: Content is protected !!