आगरालीक्स…Agra News: आगरा में कारोबारी की फैक्ट्री में बिजली चोरी पकड़े जाने पर एमडी से अनुमति लिए बिना असेसमेंट 60 लाख से घटाकर 30 लाख करने पर बिजली विभाग के एसई और एक्सईएन निलंबित। ( Agra News: DVVNL SE & Xen suspend in revision of assessment#Agra)
डीवीवीएनएल और विद्वुत प्रवर्तन दल ने 19 जून 2023 को चंद्रपुर कमतरी निवासी सौरभ अग्रवाल की मैसर्स गंगा केमिकल इंडस्ट्री में बिजली चोरी पकड़ी थी। इस मामले में बिजली चोरी निरोधक थाना कमला नगर में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके साथ ही राजस्व निर्धारण की प्रक्रिया की गई।
60 लाख रुपये का असेसमेंट कर लिया 30 लाख
प्रारंभिक जांच में बिजली चोरी के लिए राजस्व निर्धारण यानी असेसमेंट 60.61 लाख रुपये बनाया गया। इस बीच संचालक हाईकोर्ट चले गए और वहां से दोबारा पक्ष सुनने और असेसमेंट के लिए निर्देश दिए गए। इसके बाद तत्कालीन एक्सईएन बाह खंड रुद्रेश पांडेय ने असेसमेंट पर सुनवाई शुरू की। अप्रैल 2025 में एक्सईएन रुद्रेश पांडे का तबादला पूर्वांचल विद्वुत वितरण निगम में हो गया।
उनकी जगह नए एक्सईएन रॉबिन सिंह ने सुनवाई में 60 लाख की जगह 30 लाख किए गए असेसमेंट की संस्तुति के साथ मंजूरी के लिए फाइल एसई फतेहाबाद मंडल दूधनाथ प्रसाद को भेज दी। नियमानुसार दो लाख से ज्यादा का असेसमेंट में रिवीजन होने पर एमडी की मंजूरी लेनी होती है। लेकिन एमडी की मंजूरी नहीं ली गई। कारोबारी से 16 लाख रुपये जमा भी करा लिए गए। इस मामले में एमडी नितीश कुमार ने विद्वुत वितरण मंडल फतेहाबाद के अधीक्षण अभियंता यानी एसई दूधनाथ प्रसाद को निलंबित कर एटा के मुख्य अभियंता कार्यालय से संबदृध किया गया है और विद्वुत वितरण खंड बाह के अधिशासी अभियंता यानी एक्सईएन रॉबिन सिंह को निलंबित कर झांसी कार्यालय से संबदृध किया गया है। वहीं, स्थानांतरित हो चुके एक्सईएन रुद्रेश पांडेय के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई के लिए पूर्वांचल विद्वुत वितरण निगम के एमडी को पत्र लिखा गया है।